NEW English Version

2023 के अंत तक फ्लेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग के 500 छात्रों को मिलेगा प्लेसमेंट

माईफ्लेज की एक महत्वपूर्ण यूनिट के रूप में फ्लेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग ने 2023 के अंत तक हॉस्पिटैलिटी के 500 छात्रों द्वारा प्लेसमेंट प्राप्त करने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य की घोषणा की है। संस्थान छात्रों को वैश्विक मान्यता प्राप्त हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग और अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोज़र देने के लिए असाधारण अवसर प्रदान कर रहा है, जो तेजी से बढ़ते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करने में आवश्यक भूमिका निभाएगा।

फ्लेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग, फलती-फूलती हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए छात्रों को तैयार करने के क्रम में, इंटरनेशनल क्वालिटी ट्रेंनिग के महत्व को अच्छी तरह समझता है। इसको ध्यान में रखते हुए संस्था गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, भोपाल, लखनऊ, रायपुर, मुंबई, नवी मुंबई, बेंगलुरु और मैंगलोर सहित रणनीतिक रूप से स्थित देश के 10 अलग-अलग सेंटर्स में, छात्रों को इस सेक्टर में बेहतरी प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रैक्टिकल स्किल्स से भी लैस कर रही है।

अपनी पैन इंडिया उपस्थिति के कारण, फ्लेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग, भारत और विश्व के कई हिस्सों में, टैलेंट की बढ़ती डिमांड को पूरा करने में भी सक्षम बन रहा है। इसके अलावा, फ्लेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग ने एक प्रतिष्ठित ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी ब्रांड, अमेरिकन हॉस्पिटैलिटी एकेडमी (एएचए) के साथ खासकर एएचए वर्ल्ड कैंपस और एएचए-आईएचएमएस के साथ एक संस्थागत सहयोग भी किया है।

संस्थान का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्रों के लिए हैंड्स-ऑन लर्निंग एक्सपीरियंस यानी व्यावहारिक लर्निंग की सुविधा प्रदान करता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि छात्रों को फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, फ़ूड एंड बेवरेज तथा कई अन्य जॉब प्रोफाइल जैसे विभिन्न डिपार्टमेंट्स में इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग प्राप्त हो रही है।

फ्लेज इंस्टीट्यूट रमाडा, ताज होटल्स, आईटीसी होटल्स और मैरियट होटल्स जैसे प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स के साथ अपने सहयोग पर गर्व महसूस करता है, जो संस्थान द्वारा तैयार की गई प्रतिभाओं के नियुक्त करने में सबसे प्रमुख हैं। छात्रों को संयुक्त अरब अमीरात, दुबई, मलेशिया और स्विट्जरलैंड जैसे प्रमुख हॉस्पिटैलिटी मार्केट्स में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप व नौकरी के अवसरों के लिए रखा गया है।

इस मौके पर माईफ्लेज की फाउंडर, पियाली चटर्जी घोष ने कहा, “हम अपने छात्रों को एक असाधारण हॉस्पिटैलिटी एजुकेशन प्रदान करने तथा इंडस्ट्री में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए, उन्हें स्किल और आत्मविश्वास से लैस करने के लिए समर्पित हैं। कुछ रणनीतिक साझेदारी और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से, हम अपने छात्रों को तेजी से बढ़ते ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी लैंडस्केप में स्थापित होने के लिए सशक्त बनाते हैं। हालांकि हमने प्लेसमेंट में काफी सफलता हासिल की है, हम प्रवेश के प्रत्येक नए बैच के साथ, संभावित ग्रोथ और सुधार के प्रयासों पर काम करना जारी रखेंगे।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »