NEW English Version

मैंने कराटे सीखना शायद कछुओं की वजह से ही शुरू किया, क्योंकि इनके प्रति मेरे भीतर खासा जुनून था”: सेथ रोगन

निर्माता सेथ रोगन बचपन से ही टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स फ्रैंचाइज़ के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इस फ्रैंचाइज़ में नवीनतम अध्याय बनाने का अवसर मिला। बचपन से ही टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स (टीएमएनटी) के शौकीन और प्रशंसक सेथ रोगन को टीएमएनटी की दुनिया के भीतर नवीनतम अध्याय को आकार देने का एक शानदार अवसर मिला है।

लम्बे समय से चर्चा का विषय बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स: म्यूटेंट मेहेम’ को लेकर फैंस और दर्शकों का इंतज़ार अब कुछ ही दिनों में खत्म होने को है। पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई आगामी फिल्म ‘टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स: म्यूटेंट मेहेम’ 25 अगस्त को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में भारत भर में फिल्म रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में जैकी चैन स्प्लिंटर की आवाज़ बन रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जेफ रोवे ने किया है, जिसकी सम्मोहक कहानी सेथ रोगन ने लिखी है। यह फिल्म एक ऐसी कहानी बयां करती है, जो कछुआ भाई-बहनों द्वारा न्यू यॉर्क के लोगों का स्नेह पाने के प्रयासों के इर्द-गिर्द घूमती है। वे किसी कारणवश मानव क्षेत्र से लंबे समय तक दूर रहते हैं, जिसके बाद, उनकी आकांक्षा अपने बहादुरी वाले कार्यों के माध्यम से सामान्य किशोरों के रूप में पहचान हासिल करने की रहती है। अपने नए सहयोगी, अप्रैल ओ’नील की सहायता से, वे एक रहस्यमय आपराधिक सिंडिकेट का सामना करते हैं। हालाँकि, उनकी परिस्थितियाँ उथल-पुथल राह से होकर जाती हैं, क्योंकि वे खुद को उत्परिवर्ती (म्यूटेंट) विरोधियों के निरंतर हमले से जुड़ी एक कठिन परिस्थिति में उलझा हुआ पाते हैं।

सेथ रोगन के जीवन में छोटी उम्र से ही टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स ने बेहद विशेष जगह बना रखी है। वे बताते हैं, “टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स की पहली एनिमेटेड सीरीज़ 1987 में आई थी, उस समय मेरी उम्र पाँच वर्ष की थी। वहीं इसकी पहली फिल्म 1990 में आई थी, जब मैं आठ वर्ष का था। इस फिल्म को पूरी तरह से मेरी उम्र के दर्शकों के लिए ही तैयार किया गया था और यह फिल्म मुझे बहुत पसंद आई। फिल्म के किरदार काफी मजाकिया और शानदार थे। मैंने कराटे सीखना शायद कछुओं की वजह से ही शुरू किया, क्योंकि इनके प्रति मेरे भीतर खासा जुनून था।”

सिर्फ सेथ रोगन ही इस फिल्म के प्रति आकर्षित नहीं हुए। टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स कई दशकों से विविध पीढ़ियों के दर्शकों को अपना बनाते आ रहे हैं। यह चार भाई-बहन कछुओं की कहानी है, जिनके नाम लियोनार्डो, माइकलएंजेलो, राफेल और डोनाटेलो हैं। उनका जीवन एक रहस्यमय नियॉन ‘ओज़’ के संपर्क के बाद विचित्र म्यूटेंट्स में तब्दील हो जाता है। फिल्म की इस अवधारणा ने एक स्थायी कॉमिक बुक सीरीज़, लोकप्रिय एनिमेटेड शोज़, खिलौने की एक व्यापक श्रृंखला, कई तरह के वीडियो गेम्स और छह सिनेमाई प्रस्तुतियों को प्रेरित किया है, जिससे सामूहिक रूप से वैश्विक बॉक्स ऑफिस राजस्व में 1.7 बिलियन डॉलर से अधिक राशि जमा हुई है।

बेशक, प्रत्येक प्रशंसक को यह अवसर नहीं मिलता है कि वह अपने प्रिय किरदारों की कहानी का अगला अध्याय खुद लिखे। लेकिन सेथ रोगन को यह अवसर मिला। इस प्रकार, जब पैरामाउंट और निकेलोडियन के प्रेसिडेंट और सीईओ ब्रायन रॉबिंस एक नई टीएमएनटी फिल्म तैयार करने का ऑफर लेकर रोगन के पास लेकर पहुँचे, तो रोगन को स्पष्ट तौर पर पता था कि फिल्म में आगे क्या करना है।

इसके बारे में विस्तार से बताते हुए, वे कहते हैं, “फिल्म का शीर्षक टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स है। इस नाम के सभी शब्दों में से, टीनएज भाग पर मुझे सबसे अधिक काम करना था, और मेरे लिए यह सबसे दिलचस्प था। और इस तरह से टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स: म्यूटेंट मेहेम की शुरुआत हुई।”

रोगन ने इसके लिए टर्टल्स फिल्म देखी, जिसे इस तरह तैयार किया गया था, जो किशोर उम्र के दर्शकों को पसंद आए। वास्तविक किशोर भावना के साथ बनाई गई यह फिल्म न सिर्फ सभी नियमों को, बल्कि प्लेबुक को भी पार कर रही थी और अपनी शर्तों पर जो बेहतर हो सकता है, वह सब हासिल कर रही थी। यह फिल्म बिल्कुल उसी तर्ज पर बनाई गई है, जैसे कि आज से 40 वर्ष पहले दमदार प्रतिक्रिया के साथ इसे पहली बार बनाया गया था।”फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के अलावा सेथ रोगन ने बीबॉप को अपनी आवाज़ भी दी है। इसके साथ ही फिल्म में जैकी चैन, जॉन सीना, पोस्ट मेलोन, पॉल रुड, ब्रैडी नून और माया रूडोल्फ ने भी फिल्म के किरदारों को अपनी आवाज़ दी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »