NEW English Version

सड़क पर बालू बदरपुर रखना पड़ेगा भारी-नगर निगम ने सड़क पर बालू बदरपुर रखकर अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध शुरू किया अभियान

अलीगढ़ के मुख्य मार्गो के साथ गली मोहल्लों की सड़कों नाले नालियों के ऊपर अस्थाई अतिक्रमण व सड़क किनारे बिना अनुमति ईंट बालू बदरपुर आदि निर्माण सामग्रियों की बिक्री करने वालो के ख़िलाफ़ अब नगर निगम से सख़्त रुख़ इख़्तियार कर लिया है। 

नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने प्रवर्तन टीम के साथ समीक्षा करते हुए नगरीय क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण पर रोज़ाना प्रवर्तन व जुर्माना वसूलने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को  नगर निगम की प्रवर्तन टीम द्वारा नादा पुल से  सूत मिल चौराहा तक अभियान चलाकर सड़क पर बिना अनुमति बालू बदरपुर की बिक्री करने वालो पर कार्यवाई करते हुए जुर्माना बसूला गया और मौके पर सख्त चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद कैरी बैग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है इसका उपयोग और बिक्री करने वालों के विरुद्ध भी नगर निगम अब अभियान चला रहा है इसलिए इसको स्वत त्यागने के लिए नगर निगम का सहयोग करें।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने कहा शहर की मुख्य मुख्य सड़कों, गली मोहल्ले सड़क किनारे अवैध रूप से बालू बदरपुर व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है ऐसे सभी लोगों से अपील की जाती है कि स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कोई भी पशुपालक  अपने पशुओं को सड़कों पर विचरण करने के लिए खुले में न छोड़े  यदि कोई पशु पालक अपने पशुओं को खुले में छोड़ता है तो उसके पशु को जब्त करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा इसके साथ साथ इन रूट से अवैध अस्थाई अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण ज़ब्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »