NEW English Version

गृहमंत्री मुख्यमंत्री सहित अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन की तैयारियों हुई पूरी  नगरायुक्त ने संभाली इन्तिज़ामो की कमान- भव्य हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम को जीरो वेस्ट बनाने में जुटा नगर निगम

पूर्व मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार  स्व. श्री कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम सीमा क्षेत्र में भारत सरकार व राज्य सरकार के वीवीआईपी अतिथियों के आगमन को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने धनीपुर मंडी नुमाइश नादा पुल, जीटी रोड एटा चुंगी बाईपास क्वारसी बाईपास रामघाट रोड केला नगर चौराहा नरेश रोड राज पैलेस लाल दिग्गी रोड जेल रोड महेशपुर बाईपास आदि रूट पर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नुमाइश ग्राउंड में वीवीआईपी अतिथियों के आगमन के लिए नगर निगम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है रविवार शाम को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नुमाइश ग्राउंड में नगर निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को इस कार्यक्रम को जीरो वेस्ट बनाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने माननीय गृहमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री जी सहित के आगमन स्थल, मार्ग व कार्यक्रम स्थल  को आने जाने के संभावित रूट का प्लान तैयार करते हुए अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया और राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र और सिविल लाइन में 8 सेक्टर बनाते हुए 8 नोडल अफसर 36 अधिकारी, 212 सामान्य कर्मी, 1050 सफ़ाई कर्मचारी सहित 112 वाहनों से लैस 80 क्विक एक्शन टीमें बनाई है। नुमाइश ग्राउंड में वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए सफाई कर्मचारियों की 80 क्विक एक्शन टीमें  20 टैंकर 1000 पेयजल कैम्पर की व्यवस्था नुमाइश ग्राउंड में की गई है।

उन्होंने बताया नुमाइश ग्राउंड में आयोजित इस भव्य हिंदू गौरव दिवस को चाक-चौबंद इन्तिज़ाम के साथ जीरोवेस्ट इवेंट के रूप में मनाने की नगर निगम ने तैयारी की है यह इवेंट पूर्ण रूप से जीरो वेस्ट इवेंट होगा कार्यक्रम के शुरू होने से लेकर समापन तक नगर निगम की टीम मौजूद रहकर इस इवेंट को जीरो वेस्ट इवेंट बनायेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »