NEW English Version

जलभराव क्षेत्रों में नगर आयुक्त ने किया दौरा-भारी बारिश में छाता पकड़ कर जल भराव क्षेत्र में घूमें नगर आयुक्त

लगातार तेज़ बारिश से जलभराव की स्थिति और अधिनस्थों की मुस्तैदी की हक़ीक़त भांपने के लिए बुधवार सुबह सुबह नगरायुक्त अमित आसेरी ने तेज बारिश नगर निगम के पम्पिंग स्टेशनों के साथ-साथ जल भराव क्षेत्र व बारिश में गोवंश की देखभाल की हकीकत जानने के लिए बरौला जाफराबाद स्थित नगर निगम की नंदी गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया और राकेश कुमार यादव के साथ गूलर रोड पंपिंग स्टेशन इगलास रोड पंपिंग स्टेशन छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन रावण टीला पंपिंग स्टेशन जलभराव वाले क्षेत्र गूलर रोड, देहलीगेट चरख्वालन चौराहे खैर रोड नगला मसानी, इंद्रा नगर बाईपास, सासनीगेट गेट, मैरिज रोड रामघाट रोड किशनपुर तिराहा क्वारसी कृषि फार्म हाउस सेंटर पॉइंट आगरा रोड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने दोनों अपर नगर आयुक्त को सभी सीवर पंपिंग स्टेशनों की निगरानी पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता के साथ चलने के साथ-साथ जोनल अधिकारियों की जल भराव वाले क्षेत्रों में उपस्थित व जल भराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की हर घंटे की रिपोर्ट तलब की। नगर आयुक्त ने भारी बारिश में किसी भी आपदा या अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के राहत शिविर को एक्टिव रखने व नगर निगम कंट्रोल रूम और जल निकासी के लिए कंट्रोल रूम को 24/7 एक्टिव रखने के निर्देश दिये। बारिश में गोवंश को राहत चारे साफ़ सफ़ाई व बचाव की  समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश प्रभारी अधिकारी गौशाला को दिए।

निरीक्षण के दौरान जल भराव वाले क्षेत्रों में जोनल अधिकारियों के न मिलने और महाप्रबंधक जल से संपर्क नहीं होने पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया से इसे गंभीरता से लेने की निर्देश दिए। रामघाट रोड पर निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की जल निकासी में नगर निगम का सहयोग करें नगर निगम का प्रयास जल भराव के समय को कम से कम करना है।

रामघाट रोड पर जीएम जल मिले तो उन्होंने मौके पर जीएम जल को निर्देश दिए सभी पंपिंग स्टेशनों की निगरानी फील्ड में मौजूद रहकर अगले तीन घंटे में सुनिश्चित कराने, शहर के निचले क्षेत्रों में जल निकासी के लिए लगाए गए अस्थाई पंप को निरंतर चलाया जाए साथ ही साथ नगर निगम कंट्रोल रूम और जलकल विभाग के कंट्रोल रूम में जल निकासी और जल विभाग से संबंधित शिकायत तो का सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

*महापौर प्रशांत सिंघल ने जल भराव वाले क्षेत्रों में जल्द से जल्द जल निकासी के लिए नगर आयुक्त के साथ समीक्षा करते हुए नगर निगम के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा नगर निगम  की पूरी टीम फ़ील्ड में रहे सभी पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता से चलाने के साथ साथ निगरानी रखी जाए जिससे जल्द से जल्द जल निकासी हो सके जल निकासी को प्रभावी बनाने में नागरिक नगर निगम का सहयोग करें*

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात जेडएसओ दलवीर सिंह मीडिया सहायक एहसन रब स्टेनो देश दीपक आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »