NEW English Version

भोला के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का उत्सव मनाने के लिए देश भर के शिव मंदिरों में शिव भक्तों से जुड़ा ज़ी सिनेमा

देखिए भोला का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, रविवार 27 अगस्त को

ये भक्त महाकाल का, करेगा नाश शैतान का! देखिए दमदार एक्टर अजय देवगन का रौद्र रूप, जहां वो एक बहादुर योद्धा बनकर करेंगे दुश्मनों पर प्रहार! जी हां, ज़ी सिनेमा लेकर आया है भोला का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर! देखिए भगवान शिव की शक्ति का आशीर्वाद लिए एक पिता की तमाम मुश्किलों से पार जाकर अपनी बेटी से फिर मिलने की गहरी चाहत, भोला के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में, रविवार 27 अगस्त को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर।

जज़्बा है जीने में जब सिनेमा है सीने में… अपनी इसी फिलॉसफी के साथ ज़ी सिनेमा ने अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए हर बार एक नायाब तरीका अपनाया है। अब भोला के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के लिए चैनल ने सावन सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर एक अनोखी पहल करते हुए देश भर के शिव भक्तों से एक खास नाता जोड़ लिया। 

भगवान शिव की महिमा को नमन करते हुए ज़ी सिनेमा ने वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर और नाशिक के श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर जैसे प्रसिद्ध पूजा स्थलों पर शिव भक्तों की आराधना में उनके साथ शामिल होकर एक अद्भुत माहौल बना दिया। शिव भक्तों को प्रसाद रखने के लिए कपड़े के बैग उपलब्ध कराने से लेकर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को जूस बांटने तक, और भोलेनाथ को महाप्रसाद चढ़ाने से लेकर उसे जरूरतमंद लोगों को परोसने तक, इस चैनल ने खुद को पूरी तरह महादेव और उनके भक्तों की सेवा में समर्पित कर दिया। ऐसे में हर मंदिर पर मौजूद भक्तों के दिल श्रद्धा से भर गए क्योंकि वे न सिर्फ भगवान का आशीर्वाद लेकर लौटे बल्कि एक अनोखा अनुभव भी साथ ले गए।

फिल्म भोला को लेकर चर्चा करते हुए ‘मास महाराजा’ अजय देवगन बताते हैं, “भोला एक भव्य एक्शन फिल्म है, जिसमें गहरे जज़्बात हैं। एक डायरेक्टर और एक एक्टर, दोनों ही रूप में भोला बनाना मेरे लिए एक दिलकश सफर रहा। मैं हमेशा नई-नई फिल्म निर्माण तकनीक पेश करने की कोशिश करता हूं, जिनमें से ज्यादातर भोला के एक्शन दृश्यों में इस्तेमाल की गई हैं। इस फिल्म में एक बाप-बेटी का दिल छू लेने वाला रिश्ता यकीनन बहुत-से लोगों से जुड़ जाएगा। अब मुझे उसे पल का इंतजार है, जब दर्शक टेलीविजन पर यह फिल्म देखेंगे और भोला की दुनिया में गहरे उतर जाएंगे।”

भोला में एक बार फिर अजय-तब्बू की बेमिसाल जोड़ी नजर आई, जिनके साथ संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और गजराज राव जैसे मशहूर एक्टर्स भी शामिल हैं।

तो आप ज़ी सिनेमा पर अजय देवगन का स्टार पावर, दमदार एक्शन और एक मास सिनेमा का अनुभव करने के लिए देखिए भोला का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, रविवार 27 अगस्त को, रात 8 बजे!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »