NEW English Version

वाचो की ओटीटी एग्रीगेशन सर्विस- “वाचो-ओटीटी सुपर ऐप” ने अपने लॉन्च के 10 महीनों के भीतर ही 2 मिलियन प्रीमियम पेड सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को छू लिया है;  अब कुल यूजर्स की संख्या 80 मिलियन से ऊपर पहुंची

डिश टीवी के ओटीटी एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म ‘वाचो-ओटीटी सुपर ऐप’ ने आज घोषणा की कि उसके वन-स्टॉप ओटीटी एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन ने 2 मिलियन प्रीमियम पेड सब्सक्राइबर्स और कुल 80 मिलियन से अधिक यूजर्स की संख्या का एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल कर लिया है, वो भी 2022 में इसके लॉन्च होने के महज 10 महीने के भीतर ही। यह अनूठी सेवा एक ही स्थान पर सबसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बंडल पैकेज पेश करती है, जो ग्राहकों को डिजिटल कंटेंट लाइब्रेरी की एक विस्तृत रेंज तो प्रदान करती ही है, साथ ही उन्हें सिंगल सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी प्रदान करती है।

वाचो द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा दर्शकों को सिंगल लॉगिन और सब्सक्रिप्शन मॉडल के माध्यम से वाचो, डिज्नी+ हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव, लॉयंसगेट प्ले, हंगामा प्ले, होईचोई, क्लिक, एपिकऑन, चौपाल, ओहो गुजराती, मनोरमा मैक्स, फैनकोड, राज टीवी, तरंग प्लस और शॉर्ट्सटीवी सहित 17 से अधिक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से कंटेंट तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। इसके अतिरिक्त ओटीटी सुपर ऐप 40+ मनोरंजक वेब सीरीज, स्वैग (यूजीसी सामग्री), स्नैकेबल शो और वाचो एक्सक्लूजिव्स से लाइव टीवी सहित वाचो के ओरिजिनल कंटेट की विशाल लाइब्रेरी तक पहुंच प्रदान करता है।

एग्रीगेशन ऐप की सफलता का श्रेय इसके यूजर्स को उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट प्रदान करने को दिया जा सकता है। विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से शो की रोमांचक लाइन-अप विभिन्न श्रेणियों में फैली हुई है, जैसे कि – रोमांस, कॉर्पोरेट कॉन्सपिरेसीज, फैमिली ड्रामा, फैंटेसी, एडवेंचर और साइंस-फिक्शन आदि।

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ, श्री मनोज डोभाल ने यह उपलब्धि हासिल करने पर बोलते हुए, कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि हमने केवल 10 महीनों में ही अपनी वाचो ओटीटी एग्रीगेशन सर्विस के लिए 2 मिलियन प्रीमियम पेड सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को पार कर लिया है। यह उपलब्धि हमारे प्लेटफॉर्म पर सहज यूजर-फ्रेंडली अनुभव में ओटीटी कंटेंट का सबसे बड़ा प्रसार प्रदान करने के हमारे समर्पण का प्रमाण है।

डिश टीवी मनोरंजन के उपभोग करने के तरीके को परिभाषित करने में अग्रणी रहा है, उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए हम अपने ‘वाचो-ओटीटी सुपर ऐप’ में कई और नए व रोमांचक प्लेटफॉर्म लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि सर्वोत्तम यूजर अनुभव के साथ रोमांचक व मनोरंजक कंटेंट प्रदान करने के हमारे प्रयास इंडस्ट्री में एक नया मानक स्थापित करेंगे। अपनी कंटेंट संबंधी पेशकश का विस्तार करते हुए और नए अवसरों की खोज करते हुए हम अपने सब्सक्राइबर्स को उनके निरंतर विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।”

डिश टीवी और वाचो के कॉर्पोरेट हेड-मार्केटिंग, श्री सुखप्रीत सिंह ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए बहुत अधिक खुशी हो रही है कि हमारे ओटीटी एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म ने बहुत कम समय में 2 मिलियन प्रीमियम पेड सब्सक्राइबर्स का माइलस्टोन हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि वाचो को एंटरटेनमेंट प्रेमियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने ग्राहकों की विविध रुचियों को पूरा करने वाले कंटेंट की एक विस्तृत रेंज प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। हम अपनी कंटेंट की पेशकश का विस्तार करना और नई साझेदारियों का पता लगाना जारी रखे हुए हैं और अपने यूजर्स को एक अद्वितीय मनोरंजन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने सब्सक्राइबर्स को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि निकट भविष्य में हमारे प्लेटफॉर्म पर और अधिक ओटीटी पार्टनर्स जुड़ेंगे।“

वाचो के पास यूजर द्वारा तैयार कंटेंट के लिए स्वैग नामक एक अनूठा प्लेटफॉर्म भी है, जहां लोग अपना खुद का कंटेंट बना सकते हैं और अपनी क्षमता की परख कर सकते हैं। हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु में वाचो अब 35 से अधिक ओरिजिनल सीरीज, 300 विशेष प्ले और 100 से अधिक लाइव चैनल प्रदान करता है।“

-डिश टीवी के बारे में-

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड भारत की अग्रणी डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) कंपनी है और इसके अंतर्गत डिश टीवी, डी2एच और वाचो जैसे कई व्यक्तिगत ब्रांड आते हैं। कंपनी को एसईएस-8, जीसैट-15 और एसटी-2 सहित कई सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स से लाभ मिलता है। इसकी बैंडविड्थ क्षमता 1044 मेगाहर्ट्ज है, जो देश में किसी भी डीटीएच प्लेयर द्वारा रखी जाने वाली सबसे बड़ी क्षमता है। डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के प्लेटफॉर्म पर 31 ऑडियो चैनल, 81 एचडी चैनल एवं सेवाओं सहित 752 से अधिक चैनल और सेवाएं हैं। कंपनी के पास 2,600 से अधिक वितरकों और लगभग 1,96,000 डीलरों का एक विशाल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जो देश के 9,300 शहरों में फैला हुआ है। डिश टीवी इंडिया लिमिटेड अपने अखिल भारतीय ग्राहक आधार के साथ कॉल-सेंटरों के माध्यम से जुड़ा हुआ है, जो 22 शहरों में फैले हुए हैं और 12 अलग-अलग भाषाओं में 24X7 ग्राहकों के प्रश्नों का जवाब देने के लिए तत्पर रहते हैं। कंपनी के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया विजिट करें www.dishtv.in पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »