NEW English Version

डॉ. निशिकांत दुबे 31 अगस्त 2023 को देवघर में वीएफएस ग्लोबल अकादमी  का शुभारंभ करेंगे

देवघर – सरकारों और राजनयिक मिशनों के लिए दुनिया के सबसे बड़े आउटसोर्सिंग और टेक्नोलॉजी सर्विस स्पेशलिस्टों में से एक,  वीएफएस ग्लोबल, 31 अगस्त 2023 को झारखंड के पवित्र शहर देवघर में अपनी पहली वीएफएस ग्लोबल अकादमी शुरू करने के लिए तैयार है। 

माननीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे वीएफएस ग्लोबल​ अकादमी का उद्घाटन करेंगे, जो अपने टेक्नोलॉजी पार्टनर 24 सिस्टम साथ मिलकर स्थानीय युवाओं को विश्व स्तरीय हॉस्पिटैलिटी और टेक्नोलॉजी स्किल्स में ट्रेनिंग देने, रोज़गार योग्य बनाने और भारत और विदेश में जॉब प्लेसमेंट में सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आधुनिक सुविधाओं और सेवाओं से लैस, 2,600 वर्ग फुट में फैली इस अपनी तरह की विशाल और आरामदायक शानदार फैसिलिटी में  लैंग्वेज और कम्युनिकेशन स्किल्स, रेस्पोंसिबल टूरिज़्म, गेस्ट मैनेजमेंट, कल्चरल इमर्शन और सेंस्टिविटी से संबंधित मॉडल और समसामयिक टूरिज़्म और हॉस्पिटैलिटी कोर्स, टूर मैनेजमेंट प्रोग्राम, और टूर गाइड डेवलपमेंट प्रोग्राम, के साथ-साथ साइबर सिक्यूरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर टेक्नोलॉजी कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्थान: वीएफएस ग्लोबल अकादमी कमरा नंबर- 304, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया, प्लॉट – एनएस। 15 (पार्ट), औद्योगिक क्षेत्र जसीडीह, देवघर

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »