NEW English Version

5 जन शिकायतों पर नगरायुक्त ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक का नगर निगम स्वागत करता है नागरिकों के सुझाव व समस्या नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार का प्रमुख स्रोत है। नगर निगम जन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए निरंतर प्रयासरत है:- नगरायुक्त अमित आसेरी

जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन मे नगरायुक्त कक्ष में नगरायुक्त अमित आसेरी ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।

मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य नगरायुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवाभवन में *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद,सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव,मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा,प्रभावी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

*”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में नगरायुक्त अमित आसेरी के समक्ष शिकायतकर्ता शकिल अहमद ने  लीकेज ठीक कराने के एवं नालियों की सफाई कराने के संबंध मे,श्याम बाबू ने हाउस टैक्स का बिल सही कराने के संबंध मे प्रेमचंद्र ने नाली धस जाने के कारण पानी की निकासी न होने के संबंध मे गुड्डू ने लाइट ठीक कराने  के संबंध मे समस्या बतायी l  जनसुनवाई में आयी 05 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »