NEW English Version

रक्षाबंधन पर मुस्तैद रहेगा नगर निगम-04 सेक्टर प्रभारी सभालेगें जिम्मेदारी

नगर आयुक्त ने रक्षाबंधन पर इंतिजामों का लिया जायज़ा-अधीनस्थों को रक्षाबंधन की व्यवस्थाओं में मुस्तैद रहने की हिदायत

रक्षाबंधन पर होगें चाक चौबंद इंतिजाम-महापौर और नगर आयुक्त का वादा-चम्पे चम्पें पर तैनात हुये सफाई कर्मचारी-02 वरिष्ठ नोडल अधिकारी 04 सेक्टर प्रभारी सहित 35 अधिकारी-1050 सफाई कर्मचारी सहित 100 क्विक एक्शन टीमें रहेगी मुस्तैद कंट्रोल रूम 7500441344 रहेगा एक्टिव-तैनात रहेगी क्विक एक्शन टीमें- निरीक्षण में मिली कमियों पर तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के अपर नगर आयुक्त को निर्देश भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार पर उम्दा साफ सफाई, पेयजल और लाइट व्यवस्था को बुद्धवार सुबह सुबह नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया के साथ रैण्डम चैक किया। नगर आयुक्त ने लाल डिग्गी, रामघाट रोड, शंकर बिहार कालोनी, क्वार्सी चौराहे से रामघाट रोड, मीनाक्षी पुल, आगरा रोड, सासनीगेट, भुजपुरा बाईपास, तुर्कमानगेट, चरखवालान चौराहे से देहलीगेट खैर रोड, हीरानगर, इद्रानगर, नादा पुल से खैर बाईपास सारसौल से जीटी रोड जेल फ्लाई ओवर से लाल डिग्गी क्षेत्रों में साफ सफाई का निरीक्षण किया और मौके पर ही अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। रक्षाबंधन पर चाक चौबंद इंतिजामों को कराने का महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त ने वादा किया।


रक्षाबंधन पर व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया कि प्रत्येक पर्व पर साफ सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश के बेहतर इंतिजाम कराने के लिये नगर निगम हमेशा प्रयासरत रहता है। रक्षाबंधन त्यौहार पर भी नगर आयुक्त द्वारा मुख्य बाजारों और मोहल्लों में जाकर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया और पब्लिक से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में फीडबैक भी लिया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि रक्षाबंधन के लिये नगर निगम द्वारा सिविल लाइन और शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये थाना वाइज़ 4 सेक्टर बनाये गये है जिसमें 04 सेक्टर प्रभारी सहित 35 अधिकारी-1050 सफाई कर्मचारी सहित 100 क्विक एक्शन टीमें रहेगी मुस्तैद रहेगी। शहर से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिये पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी की देखरेख में विशेष अभियान चलाया जायेगा। सिविल लाइन और शहरी क्षेत्र में 02 वरिष्ठ नोडल अधिकारी सहित अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया कि सिविल लाइन/क्वार्सी थानान्तर्गत क्षेत्र सेक्टर-01 में सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, थाना क्वार्सी/मऊआ खेड़ा तथा गांधी पार्क अन्तर्गत क्षेत्र सेक्टर-02 में सेक्टर प्रभारी ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक नगर आयुक्त, थाना सासनीगेट/थाना कोतवाली अन्तर्गत क्षेत्र सेक्टर-03 में सेक्टर प्रभारी राज किशोर प्रसाद उप नगर आयुक्त तथा थाना देहलीगेट/रोरावर अन्तर्गत क्षेत्र सेक्टर-4 में सेक्टर प्रभारी श्रीमती पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त को तैनात किया गया है इसके साथ-साथ नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344 को राउण्ड दाॅ क्लाॅक एक्टिव रखा गया है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि रक्षाबंधन पर चाक चौबंद साफ सफाई, पेयजल व लाइटिंग के लिये सभी अधीनस्थों केे दायित्व निर्धारित करते हुये निरीक्षण में पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही साथ निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के लिए जिम्मेदार  अधिकारी/कार्मिक का तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश अपर नगर आयुक्त श्रीमती ऋतु पूनिया को दिए गए सुबह नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण म अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, अधिशासी अभियन्ता अशोक भाटी, सहायक अभियन्ता लक्ष्मण सिंह, स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »