NEW English Version

इंटरनेट एडिक्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य पर होगा राष्ट्रीय सेमिनार

 वाराणसी : नई सुबह मानसिक स्वास्थ्य व व्यवहार विज्ञान संस्थान, बसंत कॉलेज फॉर वुमेन, आर्य महिला पी जी कॉलेज, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी व डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में 12 अक्टूबर 2023 को इंटरनेट एडिक्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसका ब्रोसर आज आर्य महिला बिजी कॉलेज के सभागार में जारी किया गया। महिला पी जी कॉलेज की प्राचार्या प्रो रचना दुबे ने आयोजन समिति को शुभकामना देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी सतत रुप से जारी रखा जाएगा।

नई सुबह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अजय तिवारी ने कहा कि सेमिनार में अनेक ख्यातिललब्ध मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे, सेमिनार के द्वारा इंटरनेट के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से बचाव के तरीके ढूंढने में मदद मिलेगी। सेमिनार के कन्वेनर डॉ वेद प्रकाश रावत व डॉ गरिमा गुप्ता ने सेमिनार में होने वाले साइंटिफिक सेशन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सेमिनार में सबसे उत्तम प्रेजेंटेशन को बेस्ट अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति के सचिव डॉ मुकेश कुमार पंथ, डॉ ज्योत्शना सिंह व डॉ मीनाक्षी बाजपेई ने सेमिनार के सफल आयोजन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करते हुए कहा कि काशी में​आयोजित इस सेमिनार से पूरे देश में मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक संदेश जाएगा। राष्ट्रीय सेमिनार के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए आयोजन के मीडिया प्रभारी डाँ मनोज तिवारी ने बताया कि आज विश्व के कुल जनसंख्या के 8% लोग इंटरनेट एडिक्शन से ग्रस्त है,  जिसमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमरजीत सिंह तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन नई सुबह के अनुराग तिवारी ने ने किया। डाँ मनोज तिवारी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »