NEW English Version

यूनिकॉमर्स ने ई-कॉमर्स टेक्नोलॉजी के साथ विक्रेताओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लुधियाना में ई-कुंभ का आयोजन किया

लुधियाना: भारत के प्रमुख ईकॉमर्स इनेबल्ड सास (सॉफ्टवेयर-एज़-ए-सर्विस / SaaS) प्लेटफॉर्म, यूनिकॉमर्स
(Unicommerce) ने लुधियाना में शुक्रवार को अपने व्यवसाय-केंद्रित कार्यक्रम, ई-कुंभ (eKumbh) का सफल समापन
किया। इस आयोजन में 350 से अधिक व्यवसायों ने शिरकत की, जिनमें ऑनलाइन विक्रेता, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर
(डी2सी) ब्रांड्स और राज्य के व्यापारिक समुदाय के पारंपरिक रिटेल इंटरप्राइज़ेस शामिल रहे। पंजाब के विभिन्न
शहरों के व्यवसायी इस कार्यक्रम में एकत्र हुए, जिनका उद्देश्य उनके व्यवसायों के संचालन के विस्तार में सहायता
करने वाली विभिन्न तकनीकों का पता लगाना था।
इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, ईकॉमर्स और रिटेल-टेक क्षेत्रों के प्रमुख विशेषज्ञों ने विभिन्न आवश्यक विषयों
पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की। इन विषयों में ग्राहक अनुभव, टिकाऊ व्यवसायों का निर्माण, डिजिटल मार्केटिंग,
डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर स्ट्रेटेजीस आदि शामिल रहे। इस कार्यक्रम में यूनिकॉमर्स, अमेज़ॅन ग्लोबल और टैली द्वारा
तीन इंफॉर्मेटिव प्रेज़ेंटेशन्स मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद एक प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसके
माध्यम से दर्शकों को बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई कि उनके व्यवसाय के विकास को टेक्नोलॉजी किस प्रकार बढ़ावा
दे सकती है।
इस कार्यक्रम को यूनिकॉमर्स द्वारा आयोजित किया गया, जिसका लक्ष्य पंजाब में विक्रेताओं को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स
से सीखने और जियोमार्ट, सेल एन ग्रो, वंडरसॉफ्ट तथा अन्य जैसे प्रमुख टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत
करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करना रहा।
ई-कुंभ की सफलता पर बात करते हुए, कपिल मखीजा, सीईओ, यूनिकॉमर्स, ने कहा, “इस शहर में ई-कुंभ को लेकर
स्थानीय व्यवसायों की प्रतिक्रिया वास्तव में सराहनीय रही है, ऐसे में हमें यहाँ आकर बहुत खुशी हो रही है। कार्यक्रम
में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि व्यवसाय टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए उत्सुक हैं।
उन्हें आवश्यकता है, तो सिर्फ उपयुक्त सर्विस प्रोवाइडर की, जो उन्हें बेहतर मार्गदर्शन और किफायती तकनीकी
समाधानों की पेशकश कर सके। यूनिकॉमर्स इन व्यवसायों के साथ काम करने, उन्हें सहयोग करने, और साथ ही
उन्हें एक किफायती एवं सार्थक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जो उनके ई-कॉमर्स
संचालन को सरल बनाने में मदद कर सकता है।”
यूनिकॉमर्स एक संपूर्ण तकनीकी स्टैक प्रदान करता है, जिसमें ऑर्डर मैनेजमेंट, वेयरहाउस मैनेजमेंट, इन्वेंट्री
मैनेजमेंट, मल्टी-वेंडर मैनेजमेंट और ओमनी चैनल रिटेलिंग सॉल्यूशंस शामिल हैं। कंपनी देश भर और अंतर्राष्ट्रीय

भौगोलिक क्षेत्रों में विक्रेताओं के लिए सालाना 62 करोड़ से अधिक लेनदेन संसाधित करने में सक्षम रही है। इतना ही
नहीं, कंपनी ने भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस में स्थित
8000 से अधिक वेयरहाउसेस और 300 से अधिक स्टोर्स का डिजिटलीकरण भी कर दिया है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »