NEW English Version

सड़क पर बालू बदरपुर रखना पड़ेगा भारी-नगर निगम ने सड़क पर बालू बदरपुर रखकर अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध शुरू किया अभियान

रोज़ाना चलेगा अभियान-ज़ब्त होगा सामान और वसूला जाएगा जुर्माना-अपर नगर आयुक्त की  चेतावनी स्वयं हटा लें सड़क नाले नालियों से अतिक्रमण अन्यथा होगी सख़्त कार्यवाई

अलीगढ़ : अलीगढ़ के मुख्य मार्गो के साथ गली मोहल्लों की सड़कों नाले नालियों के ऊपर अस्थाई अतिक्रमण व सड़क किनारे बिना अनुमति ईंट बालू बदरपुर आदि निर्माण सामग्रियों की बिक्री करने वालो के ख़िलाफ़ अब नगर निगम से सख़्त रुख़ इख़्तियार कर लिया है।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया कि  जोन 1 में ज़ोनल अधिकारी अशोक सिंह कर अधीक्षक आरके कमल जेई संजय कुमार के नेतृत्व में  सड़क पर बालू बदरपुर रखकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। क्वर्टी चौराहे से महेशपुर मोड तक चलाए गए अभियान में 7 लोगों के विरुद्ध जमकर जमाने की कार्रवाई की गई  ₹44000 का जुर्माना वसूल किया गया। तो वही शाम को नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात के नेतृत्व में एस एफआईआई की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध नौरंगाबाद क्षेत्र में अभियान चलाकर 3 किलो पॉलिथीन प्राप्त की गई और ₹4500 का जुर्माना वसूल किया गया।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने कहा शहर की मुख्य मुख्य सड़कों, गली मोहल्ले सड़क किनारे अवैध रूप से बालू बदरपुर व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।  ऐसे सभी लोगों से अपील की जाती है कि स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले और प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग को स्वयं त्याग करें अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »