NEW English Version

महाराजा चाप ने शाहजहाँपुर में शुरू किया भारत का 10वाँ आउटलेट

शाकाहारी भोजन करने वाले व्यक्ति और परिवार जब भी किसी अवसर विशेष पर घर से बाहर भोजन आदि के लिए निकलते हैं, तो उनकी नज़रें सबसे पहले ऐसे स्थान को तलाशती हैं, जहाँ उनकी पसंद के अनुरूप शुद्ध और स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन मिल सके। बीते कुछ समय से महाराजा चाप शाकाहारी आउटलेट्स के रूप में ग्राहकों की पहली पसंद क रूप में उभर रहा है। ग्राहकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर महाराजा चाप ने अब शाहजहाँपुर में अपने नए रेस्तरां की नींव रखी है। यह भारत में ब्रांड का 10वाँ आउटलेट है।

महाराजा चाप भारत में प्रामाणिक सोया आधारित शाकाहारी रेस्तरां का पहला ब्रांड है, जिसे अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखने के लक्ष्य के साथ 21% प्रोटीन, 0 कोलेस्ट्रॉल और 0 वसा जैसे बेहतरीन पोषण मूल्यों के लिए जाना जाता है। इस शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां का उद्देश्य आतिथ्य और स्वास्थ्य की अपनी यूएसपी को बरकरार रखना है। इस शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां के स्वादिष्ट मेन्यू में प्रामाणिक और असली सोया चाप, प्रामाणिक सोया चाप बिरयानी, हैदराबादी सोया चाप बिरयानी, अद्भुत सोया चाप रोल्स और अवधी व्यंजन का स्वाद आदि की पेशकश शामिल हैं।

इस उद्यम का स्वामित्व अमित यादव के पास है, जो शाहजहाँपुर के ही रहने वाले हैं। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण में 7 वर्षों से भी अधिक समय का अनुभव है। महाराज चाप में सीईओ का पदभार सँभाल रहे अमित यादव कहते हैं, “महाराज चाप में हमारा उद्देश्य शाहजहाँपुर के लोगों को स्वास्थ्य और स्वाद का शानदार संयोजन प्रदान करना है। शहर में इन दिनों लोगों का शुद्धता की ओर झुकाव तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में, महाराजा चाप शहरवासियों की पसंद पर खरा उतरने का वादा करता है।”

वे आगे कहते हैं, “इस शहर से मेरा खास लगाव है, क्योंकि यह मेरी जन्मस्थली है, और अब सौभाग्य से यह मेरी कर्मस्थली भी बन रही है। अपने बचपन का अधिकांश हिस्सा मैंने यही बिताया है। फिर बाद में मैं उच्च शिक्षा के सिलसिले में दिल्ली चला गया। ऐसे में अपने ही शहर में अपनी ब्रांड का आउटलेट शुरू करना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उम्मीद करता हूँ कि मेरे शहरवासियों को मेरी यह अवधारणा पसंद आएगी और शहर में एक से अधिक आउटलेट्स अपनी पहचान बनाएँगे।”

इस नए आउटलेट की थीम शाही आतिथ्य पर आधारित है। यहाँ ग्राहकों को शाही सत्कार मिलेगा। आउटलेट की मेजबानी पारंपरिक कपड़े पहने कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। वे अपने मूल्यवान ग्राहकों को मेजबानी के उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करेंगे। तहजीब और तमीज की यह विशेषता महाराजा चाप के आउटलेट में एक अभिन्न सेवा मानदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह ब्रांड सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण की प्रक्रिया के साथ कोई समझौता नहीं करते हुए, अपने ग्राहकों को स्वास्थ्य और स्वाद से लाभान्वित करने की साख पर खड़ा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »