NEW English Version

स्टॉक्सबॉक्स: शीर्ष स्तर की रिसर्च वाला वन-स्टॉप वैल्यू ब्रोकर

भारत की सबसे पुरानी स्टॉकब्रोकिंग फर्म्स में से एक, बीपी वेल्थ की सहायक कंपनी और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए सब्सक्रिप्शन-आधारित स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म- स्टॉक्सबॉक्स (StoxBox) निवेशकों को न सिर्फ शेयर बाजार के बारे में गहनता से अवगत कराने, बल्कि इसमें महारत हासिल करने और साथ ही आत्मविश्वास से एवं स्वतंत्र रूप से अपने ट्रेडिंग कॉल्स लेने के लिए आवश्यक कौशल सिखाने के लिए प्रतिबद्ध है।  

श्री स्वप्निल शाह, डायरेक्टर ऑफ रिसर्च, ने कहा, “स्टॉक्सबॉक्स एक वैल्यू ब्रोकर है और इसके तहत हमारे ग्राहकों को हमें ब्रोकरेज का भुगतान करने की जरुरत नहीं होती है। वे हमें सिर्फ ट्रेडिंग कॉल्स (निर्देशित निवेश) और मेंटरिंग व लाइव ट्रेडिंग जैसी अन्य मूल्य वर्धित सेवाओं का भुगतान करते हैं। इसके लिए उन्हें कम से कम 499 रुपए प्रति माह की मासिक सदस्यता लेनी होती है। सेवाओं से जुड़ने के बाद ग्राहकों को ट्रेडिंग संबंधी किसी भी तरह की चिंता करने की जरुरत नहीं होती है। ग्राहक शांतिपूर्वक रहने के साथ ही हम पर पूरा भरोसा कर सकते हैं कि स्टॉक्सबॉक्स से मिलने वाली सलाह और सीख उनके धनार्जन के लिए मदद करने पर आधारित है। भारतीय ब्रोकिंग इंडस्ट्री के अधिकांश मौजूदा बिज़नेस मॉडल्स में अधिक रेवेन्यू की चाह में विभिन्न रुझानों को लेकर असमंजस देखने को मिलते हैं। हम लेन-देन-आधारित रेवेन्यू से ध्यान हटाकर इसी असमंजस का समाधान कर रहे हैं।” 

कंपनी की रिसर्च फिलॉसफी पर टिप्पणी करते हुए, श्री मनीष चौधरी, हेड ऑफ रिसर्च, ने कहा, “हम बॉटम-अप एप्रोच और एक सुदृढ़ व स्टैंडर्डाइज़्ड इवैल्यूएशन प्रक्रिया में विश्वास करते हैं। हम मिडकैप कंपनियों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि हम भी भविष्य में बड़ी मिडकैप कंपनियों में से एक के रूप में खुद को स्थापित कर सकें। हम अपने मूल्यांकन मानदंडों में सुदृढ़ व्यावसायिक गहनता, दूरदर्शी प्रबंधन, पूर्वानुमानित नकदी प्रवाह और आरामदायक सापेक्ष मूल्यांकन जैसे कारकों को शामिल करते हैं।”

रिसर्च टीम ने बाजार, क्षेत्रों और चुनिंदा स्टॉक्स पर गहन दृष्टिकोण साझा किए हैं, जो इस प्रकार हैं:

बाज़ार दृष्टिकोण:

स्टॉक्सबॉक्स का भारतीय बाजारों पर सकारात्मक दृष्टिकोण है, जो टिकाऊ विकास के मार्ग में योगदान देने वाले विभिन्न कारकों को हमेशा ही प्रखर रखता है। इन कारकों में मैन्युफैक्चरिंग पर बढ़ता जोर, कॉर्पोरेट क्षेत्र में बढ़ती लाभप्रदता, सुदृढ़ घरेलू खपत, निजी क्षेत्र में पूँजीगत व्यय और ऋण पुस्तिका का पुनरुद्धार, स्पष्ट बैलेंस शीट्स, सुदृढ़ घरेलू प्रवाह और बदलती भू-राजनीतिक गतिशीलता शामिल हैं। स्टॉक्सबॉक्स को उम्मीद है कि मध्यम अवधि में, बाजार में तेजी देखने को मिलेगी, ऐसे में निवेशकों को गिरावट का फायदा उठाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही, निफ्टी में भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

मध्यम से दीर्घावधि के लिए विशिष्ट क्षेत्र:

वर्तमान में स्टॉक्सबॉक्स, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण निर्यात-उन्मुख क्षेत्रों पर घरेलू विषयों को प्राथमिकता देता है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के तेजी से उभरने की उम्मीद है, क्योंकि इसके अंतर्गत पैसेंजर व्हीकल्स की मजबूत माँग, सप्लाई चैन के मुद्दों को आसान बनाने और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अपेक्षित वृद्धि की गहन सम्भावना है। बैंकिंग क्षेत्र भी पसंदीदा विकल्प है। यह स्टॉक्सबॉक्स द्वारा अपेक्षित आर्थिक विकास, पूँजीगत व्यय जोर और सुदृढ़ क्रेडिट वृद्धि के लिए व्यापक-आधारित खपत में सुधार जैसे कारकों पर प्रकाश डालने के अनुरूप है। वे उच्च करंट और सेविंग्स अकाउंट (सीएएसए) अनुपात, बड़ा जमा आधार, कम परिचालन व्यय और बेहतर रिटर्न प्रोफाइल वाले बैंकों की सलाह देते हैं।

आगामी बाजार संभावनाएँ:

स्टॉक्सबॉक्स कई घटनाओं पर प्रकाश डालता है, जो लघु और मध्यम से लेकर दीर्घ अवधि में बाजार की प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकती हैं। इनमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय, भारत में मानसून कवरेज, विशेष रूप से अल नीनो का मंडराता खतरा, 2023 की दूसरी छमाही में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में राज्य चुनाव, 2024 में लोकसभा चुनाव प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक विकास में संभावित मंदी शामिल हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »