NEW English Version

पहली बार बेतवा के तट पर लगेगा साहित्य प्रेमियों का मेला, ओरछा लिटरेचर फेस्ट 2023 में जुटेंगे देश-विदेश के साहित्यकार

साहित्य प्रेमियों के लिए मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक केंद्र श्रीराजा राम की नगरी ओरछा में पहली बार लिटरेचर फेस्टिवल 2023 का आयोजन होने जा रहा है। नेशनल बुक ट्रस्ट और एमपी टूरिज्म के सहयोग से रुद्राणी बुंदेली कला ग्राम एवं शोध संस्थान में 21 से 25 सितम्बर के बीच साहित्य जगत की मशहूर हस्तियों के साथ-साथ सिनेमा, जीवनियां, कथा-कहानियां और टेक आधारित अन्य किताबों के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर पैनल डिस्कशन व विचार-विमर्श संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आयोजक अभिनेता व राजनेता राजा बुंदेला ने बताया कि ओरछा लिटरेचर फेस्ट 2023 किसी भी पारंपरिक साहित्यिक समारोह से अलग होने वाला है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 सितम्बर तक जारी रहेंगे, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 20 व 21 सितम्बर को रुद्राणी कला ग्राम में कराये जा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें: https://orchhalitfest.in/ 

आयोजन को लेकर अधिक जानकारी देते हुए ओएलएफ के फाउंडर राजा बुंदेला ने कहा कि “ओरछा लिटरेचर फेस्ट 2023 हमारे साहित्य, कला, और संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं को बढ़ावा देने का एक अद्वितीय मंच है. ओरछा एक ऐतिहासिक स्थल है, और यह साहित्यिक महोत्सव, हमारे साहित्यिक और कलात्मक उत्कृष्टता को संवाद देने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर लेकर आएगा. ओएलएफ 2023 के माध्यम से हमारा उद्देश्य ने एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करना है जो हमारे साहित्यिक और कला समुदाय को एक साथ लाने का जरिया बने और हम सभी को एक साथ कविता, कहानी, नाटक, और कई अन्य रूपों में साहित्य का आनंद लेने के लिए एकत्रित हो सकें। मुझे ख़ुशी है कि शासनिक- प्रशासनिक और जन मानस के सहयोग से हम बुंदेलखंड के इस सुंदर भू-भौतिक स्वरूप को दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं और हमारे साहित्यिक धरोहर को बढ़ावा दे रहे हैं।”

लेखकों और फिल्मी हस्तियों के सितारों से सजे ओरछा फिल्म फेस्टिवल 2023 में अन्य विषयों पर पैनल डिस्कशन व विचार-विमर्श भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इस दौरान एआई की शुरुआत के साथ मौलिक लेखन और रचनात्मकता का भविष्य क्या है? तथा कहानी लिखने और पटकथा लेखन विकसित करने की मूल कला सीखने सम्बन्धी सत्रों का आयोजन भी किया जाएगाओरछा के इस पहले साहित्यिक समारोह के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि को आमंत्रित किया गया है।

जबकि आयोजक मंडल के प्रमुखों में मशहूर फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी समेत लेखक, डायरेक्टर राम बुंदेला, कवित्री व स्टोरी राइटर डॉ निधि अग्रवाल एवं एक्टर-राइटर आरिफ शहड़ोली आदि जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। वहीं आयोजन स्थल के रूप में रुद्राणी बुंदेली कलाग्राम एवं शोध संस्थान का चयन किया गया है, जिसे क्षेत्र में साहित्य और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2019 में स्थापित किया गया था। ओरछा साहित्य महोत्सव 2023 मुख्य रूप से बुंदेलखंड की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने पर केंद्रित है और सीखने में रुचि रखने वालों के लिए एक सुनहरे अवसर की तरह है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »