NEW English Version

मास्टरकार्ड ने गेस्ट चेकआउट ट्रांजेक्शन्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए समाधान लॉन्च किया

मास्टरकार्ड ने आज गेस्ट चेकआउट ट्रांजेक्शन्स के लिए एएलटी आईडी समाधान लॉन्च करने की घोषणा की। एएलटी आईडी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर गेस्ट चेकआउट ट्रांजेक्शन्स के दौरान कार्डधारकों द्वारा प्रदान किए गए वास्तविक कार्ड नंबरों के लिए एक वैकल्पिक पहचानकर्ता बनाने के लिए मास्टरकार्ड द्वारा विकसित एक कस्टम-मेड क्षमता है। यह समाधान व्यापारियों और उपभोक्ताओं, दोनों के लिए ऑनलाइन भुगतान संबंधी सुरक्षा को बढ़ाएगा।

इससे पहले कंपनी ने कार्ड के संवेदनशील विवरण प्रकट किए बिना लेनदेन को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए कार्डधारकों के लिए कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन सॉल्यूशन पेश किया था। मास्टरकार्ड एएलटी आईडी सॉल्यूशन उन कार्डधारकों के लिए है, जो अपने कार्ड को सेव किए बिना लेनदेन करते हैं, जिसे गेस्ट चेकआउट भी कहा जाता है। यह प्रत्येक कार्ड के लिए एक वैकल्पिक पहचानकर्ता बनाता है और संग्रहीत करता है, जिससे ऐसे ऑनलाइन भुगतान की सुरक्षा बढ़ जाती है।

“एएलटी आईडी सॉल्यूशन मास्टरकार्ड के नवीन उत्पादों और समाधानों को पेश करने के निरंतर प्रयास का एक और प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो सुगम, यूजर-फ्रेंडली हैं, और डिजिटल भुगतान की सुरक्षा को बढ़ाते हुए उन्हें व्यापारियों और कार्डधारकों, दोनों के लिए सहज बनाते हैं। सुरक्षित खरीदारी अनुभव सुनिश्चित करके, यह समाधान भारत में ई-कॉमर्स के विकास को भी सपोर्ट करेगा।” मास्टरकार्ड के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, साउथ एशिया अनुभव गुप्ता ने कहा।

“एएलटी आईडी का लॉन्च उन कार्डधारकों के डिजिटल अनुभवों को सुरक्षित करने के हमारे प्रयासों को सपोर्ट करेगा, जो व्यापारियों के पास अपने कार्ड सेव करना नहीं चाहते हैं। जसपे प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हुए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे व्यापारी ग्राहकों को बिना किसी बदलाव के एएलटी आईडी में स्थानांतरित करने में सक्षम हैं।” जस्पे के सह-संस्थापक और सीओओ शीतल लालवानी ने कहा।

एएलटी आईडी सॉल्यूशन कार्डधारकों को कई लाभ प्रदान करेगा, जैसे मर्चेंट वेबसाइटों पर कार्ड नंबर का स्टोर न होना और संभावित डेटा उल्लंघनों से सुरक्षा। व्यापारियों और भुगतान सेवा प्रदाताओं के लिए, यह उन्हें न्यूनतम विकास प्रयासों के साथ कार्ड नंबर सुरक्षित करने और अपने ग्राहकों के भुगतान अनुभव में सुधार करने की अनुमति देगा।

“गेस्ट चेकआउट ट्रांजेक्शन्स के लिए मास्टरकार्ड का एएलटी आईडी सॉल्यूशन डिजिटल भुगतान सुरक्षा, सुविधा और पहुंच को बढ़ाने के लिए पेयू की मूलभूत प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह नवप्रवर्तन कार्डधारकों, व्यापारियों और हमारे जैसे भुगतान सेवा प्रदाताओं को ऑनलाइन लेनदेन के लिए एक सुव्यवस्थित और मजबूत दृष्टिकोण के साथ सशक्त बनाएगा।” पेयू इंडिया के सीओओ मोहित गोपाल ने कहा।

 “हमें गेस्ट चेकआउट ट्रांजेक्शन्स के लिए मास्टरकार्ड के साथ इसके अभिनव एएलटी आईडी सॉल्यूशन के लिए सहयोग करके अत्यंत खुशी हो रही है। इस सहयोग से व्यापारियों को उच्च भुगतान सफलता दर और कोई एकीकरण प्रयास नहीं होने का लाभ होगा। यह डिजिटल भुगतान के लिए अधिक सुरक्षित और व्यापक इकोसिस्टम विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगा।” रेजरपे के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ पेमेंट्स प्रोडक्ट खिलान हरिया ने कहा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »