NEW English Version

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर व्यवस्थाओं की नगर आयुक्त ने लिया जायज़ा-नगर आयुक्त ने जारी किया अलर्ट-सुबह सुबह मंदिर और मुख्य मार्गो पर घूमे नगर आयुक्त

कल होने वाले जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अधिनस्थों के साथ सुबह सुबह व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कहा कृष्ण जन्माष्टर्मी के पर्व पर नगर निगम बेहतर से बेहतर सफाई, पेयजल के साथ साथ बेहतरीन पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने की कोशिश करेगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने नगर निगम के सभी अधिकारियों को जन्माष्टमी के अवसर पर परंपरागत व्यवस्थाओं को समय से और धार्मिक स्थलों बाजारों और मुख्य मार्गों पर पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

नगर आयुक्त ने बुधवार सुबह अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया और सभी विभागाध्यक्ष के साथ खेरेश्वर धाम रोड, खैर रोड़, ऊपर कोट, वार्ष्णेय मंदिर अचल ताल मथुरा रोड आगरा रोड सासनी गेट नादा पुल मथुरा रोड बाईपास आदि क्षेत्र का निरीक्षण किया।

ख़ैर रोड पर निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने अगले 5 दिनों में इस रोड की सूरतेहाल बदलने के लिए ज़ोनल अधिकारी जोन 3 व जोन 4 को कड़े निर्देश दिए मौके पर उन्होंने अधीनस्थों से कहा दिल्ली जाने के लिए खैर रोड बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए इस रोड का विशेष ध्यान रखा जाए दोबारा आके फ़िर देखूंगा।

कृष्ण जन्माष्टर्मी पर व्यवस्थाओं के संबंध में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि नगर निगम द्वारा थाना वाइज़ कृष्ण जन्माष्टर्मी के लिये 4 सेक्टर थाना वाइज़ बनाये गए है जन्माष्टमी पर्व पर महानगर के धार्मिक स्थलों/बाजारों/मुख्य-मुख्य मार्गो पर विशेष सफाई/फाॅगिग व कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये अतिरिक्त 20 ट्रैक्टर, 04 बाॅबकट रोबर्ट, 04 मैकेनिकल लोडर, 03 जेसीबी मशीन, 08 टिपर ट्रक, 03 रोड स्वीपिंग मशीन, 04 कैटल क्रेचर मशीन सहित 10 फाॅगिग मशीनों के साथ-साथ 35 अधिकारी  450 कर्मचारियों की 100 टीमें लगायी गयी है साथ ही साथ रात्रि में ईईएसएल और नगर निगम की संयुक्त 20 टीम स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए लगाई गई है।

उन्होनें बताया कि महानगर के जेल रोड मंदिर, नौरंगाबाद, गिर्राज मंदिर, महाप्रभू मंदिर, टीकाराम मंदिर, वार्ष्णेय मंदिर, बस स्टैण्ड गाॅधी पार्क, अचल रोड, मामू भांजा, दुबे का पड़ाव, रेलवे रोड, ढपरा रोड, सराय हकीम, महावीरगंज, रामघाट रोड अन्य स्थानों पर मंदिरों के आस-पास सफाई, प्रकाश, पेयजल टैंकर की विशेष व्यवस्था करायी जायेगी। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को निर्देश दिए है कि आवश्यकतानुसार पेयजल के टैंकर जलकल प्रागण में रखेंगे ताकि मंदिरों व भंडारे स्थल पर आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जा सके।

जन्माष्टमी पर प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये नगर आयुक्त ने ईईएसएल कम्पनी व नगर निगम 20 टीम को धार्मिक स्थलों के आस पास सभी बंद प्रकाश बिन्दुओं को सर्वोच्च प्राथ्मिकता पर ठीक करने के साथ-साथ पथ प्रकाश सम्बन्धी शिकायत को गंम्भीरता से लेकर उसे प्राथमिकता पर निस्तारित कराये जाने व नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344 को निरंतर एक्टिव रखने के निर्देश दिये गये है।

नगर आयुक्त ने बताया कि जन्माष्टमी को देखते हुये सराय हकीम से रसलगंज  बारहद्वारी, मालगोदाम रोड, अचल के चारो ओर, फूल चौराहा से शाहपाड़ा, सराय बीबी से जयगंज रोड डाकखाना, सेंटर पाइंट से टीकाराम मंदिर से रामघाट रोड, गूलर रोड से देहलीगेट से कनवरीगंज, लक्ष्मीबाई मार्ग से मैरिस रोड से केलानगर से किशनपुर तिराहे, आईटीआई रोड से बरोला पुल के नीचे तक, मदारगेट पुलिस चौकी से आगरा रोड सासनीगेट चैराहे तक तथा देहलीगेट से खैर रोड से नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये अतिरिक्त वाहन लगाये गये है।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया जन्माष्टमी के अवसर पर चम्पे-चम्पें पर सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों की तैनाती की गयी है उन्होनें बताया कि प्रभारी कंट्रोल रूम को जन्माष्टमी वाले दिन व उसके अगले दिन तक निरंतर 24 घंटे कंट्रोल रूम को कार्यशील रखने के  सफाई उपकरण, चूना, जेसीबी मशीन व सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश की गैंग/लेबर कर्मचारी रखने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस पर अलीगढ़ नगर निगम का प्रयास उम्दा इंतिजाम़ करने का रहेगा।

निरीक्षण विभागाध्यक्ष मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, सीटीओ अशोक सिंह, उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद पूजा श्रीवास्तव ज़ेडएसओ दलवीर सिंह जेई नरेंद्र कर अधीक्षक आरके कमल स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »