NEW English Version

सहायक नगर आयुक्त-1 का प्लास्टिक पॉलीथिन पर एक्शन- ₹25000.00 का वसूल किया जुर्माना-200 किलो पॉलिथीन ज़ब्त

अलीगढ़: माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन कैरी बैग से मुक्त बनाने की कवायद ज़ोरो से नगर निगम द्वारा की जा रही है।

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एसएफआई योगेंद्र यादव व प्रवर्तन टीम ने धनीपुर मंडी मे प्रतिबंधित पॉलीथिन की सप्लाई करने वालो पर कार्रवाई करते हुए  ₹25000.00 का जुर्माना वसूला किया और 200 किलो पॉलिथीन उत्पाद को जब्त किया गया जिसको नगर निगम द्वारा ए टू जेड प्लांट में भिजवा कर निस्तारित करवाया गया।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने कहा शासन के प्रतिबंध के बावजूद कई जगह पॉलीथिन की बिक्री व उपयोग होने की सूचनाएं मिल रही है जिन कार्यवाई के लिये अधीनस्थों की टीमें गठित कर कार्यवाई के निर्देश दिए गए है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »