NEW English Version

ख़ैर रोड पर नगर निगम ने चलाया गंदगी और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान-गंदगी अतिक्रमण करने वालो को चेतावनी-₹33000 का वसूल जुर्माना

शहरी क्षेत्र के देहली गेट चौराहे से ख़ैर रोड होते हुए नादा बाईपास होते हुए दिल्ली जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण गंदगी और जाम से निज़ात दिलाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त और ख़ैर रोड की ज़ोनल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव के निर्देशन में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंदगी अतिक्रमण और सड़क पर निर्माण सामग्री रखकर यातायात बाधित करने वालों पर जुर्माना सामान जब्त करने की कार्यवाही करते हुए 14 लोगों से ₹33000 का जुर्माना वसूला। 

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि ख़ैर रोड पर ट्रैफिक साफ सफाई  व व्यवस्थित वेंडर्स के खड़े होने के लिए लगातार नगर निगम द्वारा प्रयास किये रहे है ख़ैर रोड अलीगढ़ का प्रमुख मार्ग है गंदगी, निर्माण सामाग्री व अस्थाई अतिक्रमण करने वालो पर कार्यवाई निरंतर सभी ज़ोन में जारी रहेंगी।

जोनल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने कहा आज की कार्रवाई में गंदगी करने व अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी भी दी गई है पुनः अतिक्रमण और गंदगी करने पर जुर्माने के साथ-साथ सामान जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। खैर रोड पर कार्रवाई के समय अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी कर्नल निशीथ सिंघल एसएफआई आरसी सैनी रामजीलाल मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »