NEW English Version

चौतरफा पहुचेगी एंटी लार्वा टीम-प्रभारी मंत्री के निर्देशों को नगर आयुक्त ने किया सार्थक सिद्ध-नगर आयुक्त के प्रयासों से नई बैगपैक मशीनों से लैस हुई नगर निगम एंटी लार्वा टीमें

माननीय मुख्यमंत्री मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप नगरीय क्षेत्र में डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया सहित संचारी रोगों की रोकथाम को प्रभावी रूप देने व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा डेंगू और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने के दिशा निर्देश दिए गए है गौरतलब हो पिछले दिनों अलीगढ़ जनपद आए प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी (माननीय मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उoप्रo / प्रभारी मंत्री जनपद अलीगढ़) ने भी नगर आयुक्त अमित आसेरी को नगरीय क्षेत्र में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने प्रभारी मंत्री के निर्देशों पर कार्यवाही करने के लिए अपर नगर आयुक्त/वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य विभाग ऋतु पूनिया प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए  नगरीय क्षेत्र के कोने-कोने में इस अभियान को युद्धस्तर पर  चलने का रोड मैप तैयार किया। अभियान के लिए नई एंटी लार्वा स्प्रे मशीनों की जरूरत को देखते हुए तत्काल नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नई मशीन क्रय करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने 06 ट्रैक्टर माउंटेड छिड़काव मशीन और 80 बैकपैक मशीन के साथ 50 राहत टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि ड़ेंगू मलेरिया व चिकिनगुनिया सहित संचारी रोगों की रोकथाम के लिए  युद्धस्तरपर सुबह 6 बजे से एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की व्यवस्था को अभियान के रूप में शुरू किया गया है।  नगर में गली मोहल्ले मोहल्ले तालाब पोखर नाले नालियों में एंटी लार्वा छिड़काव व जले हुए तेल का छिड़काव करने के लिए 7 एसएफआई के नेतृत्व में वार्ड वाइज़ 80 स्प्रे मशीन सहित 350 कर्मचारियों की 50 क्विक एक्शन टीमें मुस्तेद की है।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया और संचारी रोगों की रोकथाम व नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति नगर निगम पूर्ण रूप से सचेत हैं एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के लिए कलस्टर प्रभारी से संपर्क करने के साथ साथ नगर निगम कॉमण्ड एन्ड कंट्रोल रूम 7500441344, 05712750250 व टोल फ्री पर सपर्क किया जा सकता है।

अभियान में अपर नगरायुक्त ऋतु पूनिया प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार जेडएसओ दलवीर सिंह मीडिया सहायक एहसन रब,एसएफआई विशन सिंह योगेंद्र यादव डॉ रामजीलाल आरसी सैनी प्रदीप पाल अनिल सिंह अनिल आज़ाद सेनेटरी सुपरवाइजर आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »