NEW English Version

जेम्स वान और टेसा फार्मिगा द नन 2 के लिए डायरेक्टर माइकल चावस के साथ एक बार फिर से जुड़ने के बारे में बात करते हैं; जल्द ही होने वाली है रिलीज़

वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ‘द नन’ की कहानी के अगले अध्याय हॉरर थ्रिलर “द नन 2” की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों और फैंस का इंतज़ार अब कुछ ही दिनों में खत्म होने को है, जो कि 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है। द नन II का निर्देशन माइकल चावस द्वारा किया गया है, जो कि 2 बिलियन डॉलर के ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ यूनिवर्स में सबसे अधिक कमाई करने वाली प्रविष्टि है, जो इस वर्ष अपनी दसवीं वर्षगाँठ मना रहा है।

टेसा फार्मिगा की वापसी सिस्टर आइरीन के रूप में हुई है, जिसमें जोनास ब्लोकेट- मौरिस के रूप में, स्टॉर्म रीड- सिस्टर डेबरा के रूप में, ऐना पॉपलवेल- केट के रूप में और बोनी आरोन्स (‘द नन’ की अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगी) अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं के समूह को शामिल करती है।

द नन II के लिए डायरेक्टर माइकल चावस के साथ एक बार फिर से जुड़ने के बारे में टेसा फार्मिगा कहती हैं, “माइकल चावस की जितनी तारीफ की जाए, कम ही है। वे एक अद्भुत डायरेक्टर हैं। जब मुझे पता चला कि वे द नन का दूसरा अध्याय बना रहे हैं, तो मेरे भीतर उत्साह की लहर दौड़ गई। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, और फिर हम सभी ज़ूम पर चले गए। और हमारी बातचीत के पहले क्षण से ही वे इसे एक सर्वोत्तम प्रोजेक्ट बनाने के प्रति बहुत खुले दिल से तैयार थे। यह वह सहयोग है, जिसके बारे में जब भी कोई कहे, मैं बात कर सकती हूँ। मैं ऐसी व्यक्ति नहीं हूँ, जो बहुत आगे है, मैं हमेशा नया सीखने के लिए तत्पर रहती हूँ।

मेरा ध्यान हमेशा इस बात पर रहता है कि चीजें किस तरह से सबसे बेहतर हो सकती हैं। मुझे ऐसे लोगों के साथ काम करना पसंद है, जो सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। मुझे लगता है कि एक कुशल डायरेक्टर के रूप में यह चावस की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। वे न सिर्फ स्पष्ट, बल्कि प्रत्यक्ष भी हैं। उन्हें समय बर्बाद करना ज़रा भी पसंद नहीं है, जो कि वास्तव में बेहद सहारनीय है। उनके पास वर्तमान क्षण से निपटने के साथ-साथ बड़े से बड़े मुद्दे पर समय रहते बेहतर निर्णय लेने के विषय में जागरूकता की बहुत अच्छी समझ है, जो कि मुझे लगता है, खासकर इन फिल्मों में, बहुत महत्वपूर्ण है।”

वे आगे कहती हैं, “मुझे उनकी यह बात बहुत अच्छी लगती है कि वे अपने क्रू की हर एक राय को महत्व देते हैं। वे अपने अभिनेताओं की राय और किरदारों के बारे में उनकी अंतर्दृष्टि को महत्व देते हैं। उन्होंने हमें इतनी आज़ादी दी है कि हम कभी-भी उनके पास जाकर बेझिझक अपनी बात रख सकते हैं और कह सकते हैं कि ‘मुझे लगता है कि इस पंक्ति में बदलाव की जरूरत है’, ‘यह उचित नहीं लग रहा है’, या फिर ‘इसका कथन और बेहतर हो सकता है’। वे तुरंत हमारी राय जानने के लिए कहते हैं, ‘आप इसके बारे में कैसा महसूस करते हैं?’

यह सहयोग विशेष रूप से उस किरदार के साथ था, जिसके साथ मैंने एक लम्बा समय बिताया… वर्षों पहले फिल्मांकन, फिर प्रेस में उसके बारे में बात करना, फिर फिल्म देखना और फिर वापस आना…। सिस्टर आइरीन के प्रति हर कोई विशेष सम्मान रखता है, ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण था कि हम उसका सटीक चित्रण कैसे करें, और एक साथ मिलकर हम इसे सर्वोत्तम कैसे बनाएँ? मुझे वास्तव में चावस के साथ काम करना बहुत पसंद है। वे सिर्फ एक अच्छे इंसान ही नहीं हैं, बल्कि एक महान निर्देशक भी हैं।”

अविश्वसनीय क्रिएटर और प्रोड्यूसर जेम्स वान के विचार में भी कोई और नहीं, बल्कि माइकल शामिल हैं। अपनी बात रखते हुए वे कहते हैं, “मैं समझता हूँ कि माइकल बहुत प्रतिभाशाली हैं, और जो ठानते हैं, उसे पूरा करने में विश्वास रखते हैं। वे फिल्में बनाने के दौरान उनमें जान डालने के भरसक प्रयास करते हैं। और साथ ही, अंततः, वे इस दुनिया का बहुत सम्मान करते हैं। वे दुनिया के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, इसलिए इस बार वे सफलता की नाव पर बैठने के लिए नहीं आ रहे हैं। वे आना चाहते हैं और मूल रूप से इस पर अपनी मोहर लगाना चाहते हैं। और साथ ही इन फिल्मों को उतने ही प्यार और जुनून के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं, जितना कि उनके मन में है। मुझे लगता है कि माइकल ने ‘द नन II’ के लिए बहुत बढ़िया काम किया है। मैं उनकी पहली फिल्म से ही उनके साथ हूँ। वे अपनी हर एक फिल्म के साथ निरंतर रूप से आगे बढ़े हैं।”

‘द नन’ दुनिया भर में 36.6 करोड़ डॉलर से अधिक के साथ, कॉन्ज्यूरिंग फ्रैंचाइज़ में शीर्ष कमाई वाली फिल्म है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाई हुई है। ‘द नन II’ 7 सितंबर, 2023 को पूरे भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »