NEW English Version

पावन खिण्ड दौड़ को काशी प्रान्त के 12 जिलों में आयोजित किया जायेगा: विजय शंकर चतुर्वेदी

वाराणसी: काशी प्रान्त सोनभद्र के शहीद उद्यान ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विजय शंकर चतुर्वेदी व क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता सनोज तिवारी विशालगढ़ व पन्हालगढ़ के बीच पावन खिण्ड, कोहलापुर महाराष्ट्र से छत्रपति महाराज शिवाजी के सेनापति बाजीराव देशपांडे व 300 सैनिकों के त्याग व बलिदान से रक्तरंजित पावन खिण्ड की पवित्र मिट्टी के साथ आज काशी आगमन पर काशी विद्यापीठ, सिगरा स्थित भारत माता मन्दिर, में उनका स्वागत व सम्मान व पवित्र मिट्टी के पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ हैं। काशी प्रान्त के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव व शहीद स्मारक के ट्रस्टी विजय शंकर चतुर्वेदी जी द्वारा पवित्र मिट्टी को वाराणसी जिला अध्यक्ष श्री पवन सिंह को सौपीं। वन्देमातरम दिवस के अवसर पर उपस्थित प्रसिद्ध शहनाई वादक प. महेन्द्र प्रसन्ना द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया व शहनाई वादन किया गया। पंकज व विजय शंकर द्वारा संकल्प लिया गया कि पावन खिण्ड दौड़ को काशी प्रान्त के 12 जिलों में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त मन्त्री दिनेश द्वारा किया गया व धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष पवन सिंह द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर क्रीड़ा भारती काशी प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, प्रान्त मन्त्री दिनेश जायसवाल, प्रान्त सहमन्त्री अजय सिंह, प्रान्त कार्यालय प्रमुख गोपाल सेठ, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्यजन – डॉ आनन्द श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, अजीत सिंह, विश्वास राव, जिला अध्यक्ष पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष जनक राय, जिला मन्त्री आनन्द पाठक, जिला सहमन्त्री नीतीश सिंह, राकेश तिवारी, इन्दु सिंह व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »