NEW English Version

प्रधानमंत्री ने जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले नेताओं का स्वागत किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया है।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए, श्री मोदी ने एक्स पर लिखा:

“मेरे मित्र प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भारत में आपका स्वागत है। हमारी आज होने वाली मुलाकात के लिए मैं बेहद उत्‍सुक हूं।”

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“पूरी तरह सहमत हूं, क्रिस्टालिना जॉर्जीवा – आइए हम सब मिलकर काम करें और हमारे समय की महत्वपूर्ण चुनौतियों को कम करें और हमारे युवाओं के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करें। दिल्ली आगमन पर आपके द्वारा हमारी संस्कृति के प्रति दर्शाए गए स्नेह की भी मैं सराहना करता हूं।”

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“उर्सुला वॉन डेर लेयेन, जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आपके दिल्ली आगमन से बेहद प्रसन्‍नता हुईहै। यूरोपीय आयोग के समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए आभारी हूं। हम अपने समक्ष आने वाली गंभीर चुनौतियों का सामूहिक रूप से समाधान करेंगे। सार्थक चर्चाओं और सहयोगात्मक कार्रवाई की आशा करता हूं।”

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए, श्री मोदी ने एक्स पर लिखा:

“आपका स्वागत है ऋषि सुनक! सार्थक शिखर सम्मेलन की प्रतीक्षा है,जहां हम अपने ग्रह को एक बेहतर जगह बनाने के लिए मिलकर काम कर सकें।”

प्रधानमंत्री ने स्‍पेन के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुएएक्स पर स्पेन के राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए लिखा:

“पेड्रो सांचेज़, आपकेशीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हमें आपके व्यावहारिक विचारों की कमी महसूस होगी। साथ ही, भारत आए स्पेनिश प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत है।”

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“राष्ट्रपति अलबर्टो फर्नांडीज, भारत को आपका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन की कार्यवाही के दौरान आपके व्यावहारिक विचारों की प्रतीक्षा है।”

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत करके खुशी हुई। हमारी मुलाकात बहुत सार्थक रही।हमने अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा की जो भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाएगी।हमारे राष्ट्रों के बीच मित्रतावैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने में एक महान भूमिका निभाती रहेगी।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »