NEW English Version

​अ.भा. साहित्यकार सम्मेलन दतिया में प्रमोद दीक्षित सम्मानित

म.प्र. साहित्य अकादमी के निदेशक ने भेंट किया सम्मान पत्र

अतर्रा (बांदा): जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रधानाध्यापक प्रमोद दीक्षित मलय को 5 सितम्बर को दतिया में संस्था हिंदी महोत्सव एवं आदित्य संस्कृति पत्रिका द्वारा आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे जी द्वारा शॉल ओढ़ा माल्यार्पण कर ‘डॉ.अन्नपूर्णा भदौरिया साहित्य सृजक सम्मान’ भेंट किया गया। इस अवसर पर 15 प्रदेशों सहित ब्रिटेन से पधारे साहित्यकार उपस्थित रहे। प्राथमिक शिक्षक प्रमोद दीक्षित मलय को सम्मानित किए जाने पर जनपद के साहित्यकारों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित परिवारजन एवं इष्टमित्रों ने बधाई दे खुशी व्यक्त की है।

उक्त जानकारी देते हुए जनपद बांदा के महुआ क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पचोखर-2 में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि उनके समग्र साहित्यिक अवदान के लिए संस्था हिंदी महोत्सव तथा साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित मासिक पत्रिका आदित्य संस्कृति के संयुक्त तत्वावधान में दतिया में 5 एवं 6 सितम्बर, 2023 को आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक विकास दवे जी ने माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ा ‘डॉ.अन्नपूर्णा भदौरिया साहित्य सृजक सम्मान’ भेंट किया। इस अवसर पर प्रमोद दीक्षित मलय ने अपनी संपादित कृतियां ‘राष्ट्र साधना के पथिक’ तथा ‘स्मृतियों की धूप-छांव’ तथा फतेहपुर की शिक्षिका सीमा मिश्रा की प्रथम काव्य कृति ‘मीत बनते ही रहेंगे’ भेंट किया। दवे जी ने पुस्तकों की भूरि-भूरि सराहना की।

साहित्यकार सम्मेलन में ब्रिटेन के एक साहित्यकार सहित भारत के 15 प्रदेशों से साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं रंगकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में जगत शर्मा एवं भानु शर्मा का अनथक योगदान रहा।  उल्लेखनीय है कि प्रमोद दीक्षित मलय को इसके पूर्व भी तमाम राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनके संपादन में 10 कृतियां प्रकाशित हैं। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास पर आधारित आपके लेख देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित हो रहे हैं।‌ आपने शिक्षकों का एक समूह ‘शैक्षिक संवाद मंच’ की स्थापना की है जिससे देश भर के शिक्षक-शिक्षिकाएं जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं।‌ जनपद के शिक्षकों, साहित्यकारों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित इष्टमित्रों एवं परिवारजनों ने बधाई दे खुशी व्यक्त की है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »