NEW English Version

इस सितंबर, एंड पिक्चर्स पर ‘सर्कस’ के प्रीमियर के साथ देखिए कॉमेडी का महा सर्कस

हंसी के सैलाब में खो जाने के लिए हो तैयार हो जाइए क्योंकि एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘सर्कस’ के प्रीमियर के साथ बेतहाशा कॉमेडी की जोरदार बरसात होने वाली है। ये फिल्म सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी और अपने दिलचस्प किरदारों, चुटीले वन-लाइनर्स और हंसी के धमाल के साथ दर्शकों को गुदगुदी की मजेदार सवारी कराएगी। जहां एंड पिक्चर्स लगातार बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्में दिखा रहा है, वहीं 16 सितंबर को रात 8 बजे फिल्म सर्कस का प्रीमियर होने वाला है जो ढेर सारे मनोरंजन और हंसी-मजाक से सराबोर एक शाम के साथ दर्शकों को रोज के रूटीन से अलग पागलपन की अजीबोगरीब दुनिया के दीदार कराएगी।   

सर्कस में शानदार सितारों की बारात आपका मनोरंजन करेगी, जिनमें जोश से भरे रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर और व्रजेश हिरजी जैसे इंडस्ट्री के शानदार कलाकार हैं। ये सभी कलाकार एक ऐसा सिनेमाई अनुभव लेकर आ रहे हैं कि आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ऑल-टाइम एंटरटेनर रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जो जोरदार हंसी से भरा एंटरटेनमेंट परोसने के लिए जाने जाते हैं। इन सबके बीच इस फिल्म का गाना ‘करंट लगा रे’ जबर्दस्त तड़का लगाएगा, जिसे 87 मिलियन व्यूज़ हासिल हो चुके हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और उनकी मस्त अदाएं आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी।

हंसी की पृष्ठभूमि से सजी फिल्म सर्कस में दो हमशक्ल जुड़वा जोड़ी की कहानी है जो जन्म से ही एक दूसरे से अलग हो जाते हैं, लेकिन इत्तेफाक से वो एक ही शहर में फिर से मिलते हैं। ऐसे में बड़ी अजीब स्थितियां बनती है और जब हंसी का ऐसा हंगामा हो तो दर्शक भी अपनी सीट से बंधे रहेंगे। तो आप भी सर्कस के प्रीमियर के साथ हंसी के इस महाकुंभ में शामिल हो जाइए, 16 सितंबर को रात 8 बजे सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।

अपना रोमांच ज़ाहिर करते हुए जॉनी लीवर ने कहा, “हंसी एक ऐसी भाषा है, जिसे सारी दुनिया समझती है, जो लोगों को एक साथ लाती है और यह फिल्म तो हंसी का एक जश्न मनाती है। हमें यकीन है कि कलाकारों की शानदार कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक कहानी सर्कस को एक देखने लायक फिल्म बना देगी। मैं इस बात को लेकर वाकई बेहद उत्साहित हूं कि दर्शकों को एंड पिक्चर्स पर इस फिल्म का मजा लेने का एक और मौका मिलेगा।”

सिद्धार्थ जाधव ने कहा, “मैं रोहित सर का वाकई शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे सर्कस का हिस्सा बनाया। यह एक ऐसी फिल्म है, जो बेपनाह हंसी और बेहतरीन मनोरंजन का वादा करती है। ऐसे शानदार एंटरटेनमेंट डायरेक्टर के साथ काम करना बेहद खुशनुमा अनुभव है, जो बतौर कलाकार आपको एक बदलाव का एहसास कराते हैं। इस रोल में उन्होंने मुझसे बेहतरीन काम कराया है। यह फिल्म उनकी लगन और उनकी काबिलियत की एक और मिसाल है और इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी है। मेरा मानना है कि इस फिल्म के साथ एंड पिक्चर्स के दर्शक कॉमेडी और जबर्दस्त हंगामे की एक मजेदार सवारी करेंगे।”

तो फिर आप भी 16 सितंबर को रात 8 बजे एंड पिक्चर्स पर एक बेमिसाल अनुभव के लिए तैयार हो जाइए, जिसे देखने के बाद भी आपका जी नहीं भरेगा!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »