NEW English Version

शेमारू उमंग के ‘गौना एक प्रथा’ शो में वंश अग्निहोत्री के रूप में हुई अभिनेता जतिन शाह की एंट्री, जानिए !

शेमारू उमंग का लोकप्रिय शो, ‘गौना एक प्रथा’, अपनी आकर्षक कहानी और मनमोहक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। यह शो गहना की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमता है, जब वह अमीर और घमंडी उर्वशी द्वारा उसके सामने बिछाई गई चुनौतियों का सामना करते हुए अपने पति को वापस पाने की कोशिश करती है। शो में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच, इसमें एक नए किरदार वंश अग्निहोत्री की एंट्री हुई है, जिसे प्रतिभाशाली अभिनेता जतिन शाह निभा रहे हैं।

जतिन ने स्क्रीन पर वापस आने के अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “मैंने अपने आखिरी शो के बाद अपनी बेटी के साथ रहने और फिल्म निर्माण में अपनी रुचि पर काम करने के लिए ब्रेक लिया था। इस दौरान, मैंने अपनी कला से जुड़ी बुनियादी बातों पर ध्यान दिया और अपने यूट्यूब चैनल के लिए कुछ फिल्में भी बनाईं जबकि ब्रेक के दौरान मुझे कई ऑफर मिले। वहीं वंश अग्निहोत्री का किरदार कुछ ऐसा था, जिससे वास्तव में मैं खुदको जोड़ पाया।”

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “वंश का आगमन गहना, गौरव और उर्वशी के जीवन में बदलाव की लहर लाने का वादा करता है। पहले मेरे द्वारा पहले निभाए गए किसी भी किरदार से यह किरदार अलग है – वंश अग्निहोत्री बहुत ही गहन विचार वाला, रहस्यमय और कम शब्दों में बोलने वाला व्यक्ति है। वंश का अतीत कठिन होने के कारण वे प्यार की अवधारणा को स्वीकार नहीं कर पाते हैं, फिर भी वह परिवार के मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं।”

वंश अग्निहोत्री के रूप में जतिन की एंट्री के साथ, दर्शक शो की कहानी में कुछ दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं। गौना एक प्रथा में अधिक ड्रामा, चुनौतीपूर्ण निर्णय और आश्चर्यजनक मोड़ देखने के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, शेमारू उमंग पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »