NEW English Version

नगर आयुक्त ने सुबह सुबह पार्षद वार्डो में किया निरीक्षण- पार्षदों के संग घूमकर वार्ड की समस्याओं का नगर आयुक्त ने जाना हाल

बुधवार सुबह नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पार्षद वार्ड 30, वार्ड 54 और वार्ड 87 का दौरा किया। पार्षद वार्ड में नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद दिनेश भारद्वाज पार्षद संजीव और पार्षद पति सुफ़ियान से वार्ड में प्रमुख समस्याओं पर फीडबैक लिया और मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वार्ड 30 में पेयजल आपूर्ति की लाइन में लीकेज होने और जीटी रोड ब्लू बर्ड स्कूल के पास ड्रेनेज लीकेज होने का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद के संग मौका मुआयना किया और मौके पर महाप्रबंधक जल को तत्काल टीम लगाकर सर्वोच्च प्राथमिकता पर लीकेज मरम्मत करने की जिम्मेदारी दी।

वार्ड 87 में ऊपरकोट क्षेत्र में क्षेत्रीय पार्षद पति ने जामा मस्जिद के  आसपास सफाई नाला सफाई और कचरा पड़े रहने और सफाई कर्मचारी के कम आने के बारे में नगर आयुक्त को बताया नगर आयुक्त ने जामा मस्जिद और कोतवाली की ओर जाने वाले रास्तों से अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाने अवैध बैनर पोस्टर हटाने वह सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव को दिए।

वार्ड 54 में क्षेत्रीय पार्षद ने बरौला पुल के नीचे नगर निगम द्वारा बनाए गए शौचालय में पानी की आपूर्ति नही होने के बारे में नगर आयुक्त को बताया मौके पर नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल और अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी को तत्काल समरसेबल लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने खैर रोड पर जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए नगला मसानी और नगला मेहताब के ड्रेनेज सिस्टम को नादा पुल तक ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश और पोतन पोखर की सफ़ाई व दीवार का निर्माण कराया जाने के निर्देश महाप्रबंधक जल और अधिशासी अभियंता निर्माण को दिए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उपनगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात जेडएसओ दलवीर सिंह एसएफआई रमेश चंद सैनी, स्टेनो  देश दीपक मीडिया सहायक एहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »