NEW English Version

महापौर और नगर आयुक्त ने अधिकारियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ-शहर को प्लास्टिक मुक्त व गंदगी मुक्त बनाने पर हुआ मंथन

नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए दिन-रात प्रयासरत अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से जवाहर भवन में अधीनस्थों के साथ समीक्षा करते हुए दो टूक शब्दों में गैर हाजिर सफाई कर्मचारियों सेनेटरी सुपरवाइज़र की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होने, मुख्य मार्गों की सफाई कचरा समय से उठने प्लास्टिक और गंदगी करने वालों पर रोजाना जुर्माने की  कार्रवाई सुनिश्चित न करने वाले अधीनस्थों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध एक्शन लेने के निर्देश दिए है।

महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी पार्षद वार्डों में सुबह 6:00 बजे सफाई कर्मचारियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए सफ़ाई कराए जाने और गंदगी करने वाले और प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग की बिक्री और उपयोग करने वालों पर चालान और जुर्माने की कार्यवाही करने की जिम्मेदारी जोनल अधिकारी और एसएफआई को दी।

समीक्षा बैठक में नगरीय क्षेत्र में दो पारी में सफ़ाई कराए जाने, मुख्य मार्गो की सफाई, सुबह 6 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, नालों व जालियों की सफाई, फिल्ड में एसएफआई और सेनेटरी सुपरवाइज़र की लाइव लोकेशन, प्लास्टिक कैरी बैग और गंदगी करने वालो के विरुद्ध चालान व जुर्माना लगाने, मुख्य मार्गो पर गंदगी व अस्थाई अतिक्रमण पर समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त और महापौर ने सख़्त लहज़े में एसएफआई जेडएसओ, ज़ोनल अधिकारी व प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सुधार का पाठ ढंग से पढ़ाया।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा बेहद चिंता का विषय है माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध के नगरीय क्षेत्र में इसका उपयोग व बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिसके कारण नाले अवरूद्ध हो रहे है गोवंश कचरा के साथ प्लास्टिक को खा रहे हैं जो चिंता का विषय है। इस पर प्रभावी कार्यवाही का रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा स्वास्थ्य विभाग की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा वसूले गए जुर्माना और चालान की कार्यवाही के आधार पर की जाएगी- सफाई व्यवस्था में लापरवाही और गैर हाजिरी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चंद प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर्नल निशीथ सिंघल जोनल अधिकारी दलवीर सिंह एसएफआई रामजीलाल रमेश चंद सैनी अनिल आजाद योगेंद्र यादव बिशन सिंह अनिल सिंह प्रदीप पाल स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब निजी सचिव महापौर डॉ तरुण दीपक आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »