NEW English Version

अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर डिजिटल काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

दिल्ली: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर डिजिटल काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह के द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं झारखंड राज्य अध्यक्ष ममता झा के सरस्वती वंदना स्तुति के द्वारा किया गया। ममता झा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती स्तुति प्रस्तुत कईं। इस कार्यक्रम में दिल्ली एवं आसपास के साथ-साथ देश के अन्य राज्य इकाइयों के कवि कवयित्री शामिल होकर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। 

संस्था की अन्य राज्य इकाइयों द्वारा भी हिन्दी सप्ताह के अवसर पर पुरे सप्ताह काव्य गोष्ठियों एवं हिन्दी के विकास पर आधारित परिचर्चाओं का आयोजन निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में शामिल रचनाकारों के नाम मुख्य रुप से निम्न प्रकार से है- मंजू विश्नोई गुप्ता, कमल धमीजा, आर डी शर्मा, अनिल मासूम, रचना मिश्रा, आरती झा, प्रीति राही तितली, इन्द्राणी सिन्हा, डॉ. सरिता गर्ग, विनीता सिंह, अंजू भारती, पूनम देवी, अनीता निधि, सविता सिंह मीरा, विंध्यवासिनी, मीना परिहार मान्या, गीता, संजय कुमार ओझा, पी के श्रीवास्तवए सलाहकार रथिन्द्र नाथ झा। 

संस्था के संस्थापक रवींद्रनाथ सिंह ने अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के दौरान हिन्दी भाषा के महत्व और इसकी वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बहुत आवश्यक है। सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य,कला, संस्कृति एवं समाज सेवा के लिए समर्पित संस्था है और ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर नवोदित और स्थापित दोनों तरह के रचनाकारों को मंच प्रदान कर रही है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »