NEW English Version

ख़राब हाउस टैक्स वसूली पर नगर आयुक्त हुए ख़फ़ा-ज़ोनल अधिकारियों को कैंप लगाकर वसूली करने की हिदायत

नगर निगम संपत्ति कर वसूली को दिन-रात बढ़ाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सभी अधीनस्थों के लिए दो टूक शब्दों में नसीहत देते हुए निर्देश दिए हैं प्रत्येक दशा में संपत्ति कर वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाए। ज्यादा से ज्यादा वसूली के लिए नगर निगम करदाताओं के द्वार पहुंचे इसको देखते हुए सभी चारों जोन में संपत्ति कर कैंप का आयोजन किया जाए कैंप में करदाताओं को 20% छूट का लाभ लेने व हाउस टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए।

नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया और राकेश कुमार यादव को अपने-अपने जोन में संपत्ति कर कैंप को गंभीरता से संचालित करने व प्रतिदिन वसूली की समीक्षा जोनल अधिकारियों के साथ करने के निर्देश दिए।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया कि रविवार को नगर निगम द्वारा संपत्ति कर वसूली के लिए संपत्ति कर कैंप का आयोजन किया गया जिसमे जोन 1 विक्रम कालोनी पार्क लगाए कैम्प में ₹ 575000.00 जोन 2 तिकोना पार्क ज्ञान सरोवर कालोनी ₹ 121800.00 जोन 4 गूलर रोड ₹458000.00 की कुल ₹ 1154800.00 वसूली की गई।

उन्होंने कहा संपत्ति कर जमा करने से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान व कैम्प आयोजन के लिए जोन 1 सिविल लाइन के जोनल अधिकारी अशोक सिंह सीटीओ 9452205361 जोन 2 गांधी पार्क जोनल अधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक नगर आयुक्त 9411090288 ज़ोन 3 ऊपरकोट क्षेत्र ज़ोनल अधिकारी राजकिशोर प्रसाद उप नगर आयुक्त 6396230033 तथा जोन 4 बन्नादेवी क्षेत्र जोनल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त 7234810773 से संपर्क किया जा सकता है।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया भवन स्वामी सम्पत्ति कर (गृहकर, जलकर व ड्रेनेजकर ) जमा करके (चालू वित्तीय वर्ष-2023-24 ) में 15 अक्टूबर, 2023 तक 20% छूट का लाभ उठायें।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »