NEW English Version

नगर आयुक्त ने जाना रात्रि सफ़ाई का हाल-रात्रि में सफ़ाई की मुहिम को नगर आयुक्त ने किया शुरू-रात्रि का कचरा रात्रि में उठाने के लिये नगर आयुक्त ने देखे इन्तिज़ाम

शासन के निर्देशों को प्रभावी रूप देने के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने देर रात्रि शहर में रात्रि सफ़ाई व्यवस्था का हाल जाना। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया और राकेश कुमार यादव संग कमर्शियल मार्केट सेंटर पॉइंट और रसलगंज का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने मौके पर ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी और ज़ोनल अधिकारियों को तलब करते हुए अपने सामने दोनों मार्केट में 40 सफ़ाई कर्मचारियों की 4 टीम, टैम्पो टिपर लगाकर फॉगिंग मशीन से मुख्य मार्गो की कचरा उठवाकर फॉगिंग कराई।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें रात्रि का कचरा दुकान बंद करने के बाद कचरा पॉइंट पर डालने के लिए समझाया और चेतावनी भी दी अगर सफ़ाई के बाद सड़क पर खुले में कचरा डाला जाता है तो चालान की कार्यवाही सख्ती से की जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया रात्रि सफाई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से पहले चरण में सभी कमर्शियल एरिया जिसमें प्रमुख रूप से सेंटर पॉइंट रामघाट रोड मेडिकल रोड जकरिया मार्केट शमशाद मार्केट रेलवे रोड मामू भांजा दुबे का पड़ाव जीटी जयगंज में लागू किया गया है इन क्षेत्रों में संबंधित 04 ज़ोनल अधिकारी 07 एसएफआई की मौजूदगी में 50 सफाई कर्मचारी 08 टेंपो पर और 02 ट्रैक्टर व्यवस्था में लगाए गए हैं। व्यवस्था की निगरानी के लिए अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया को शहरी क्षेत्र और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को सिविल लाइन क्षेत्र में वरिष्ठ नोडल नामित किया गया है।

नगर आयुक्त ने कहा रात्रि में साफ सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फील्ड विजिट सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति व कचरा फेंकने वालों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से रात्रि में सफाई की निगरानी और खुले में दुकान के आगे सड़क पर कचरा फेंकने वालों को भी चिन्हित किया जाएगा जिसके आधार पर उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाही की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »