NEW English Version

ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मस्ती, प्यार और जबर्दस्त मनोरंजन के रोमांचक सफर पर चलने के लिए हो जाइए तैयार, क्योंकि इस शनिवार 23 सितंबर को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने आ रहे हैं सलमान खान! फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अपने जोरदार एक्शन सीक्वेंस ड्रामा और दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों के दिलों में उतरने का वादा करती है, जो परिवार और उससे परे के बंधनों / रिश्तों का जश्न मनाता है।

‘किसी का भाई किसी का जान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह हिंदी फिल्मों के हर फैन के लिए एक जज़्बात है, एक ऐसा एहसास जो उत्तर और दक्षिण की सरहदों के पार चला जाता है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े ने लीड भूमिका निभाई है, जिन्होंने सलमान खान के साथ बेमिसाल केमिस्ट्री बनाई है। प्यार और परिवार के इस जश्न में उनके साथ शामिल हैं वेंकटेश, भूमिका चावला, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे टैलेंटेड कलाकार। इतना ही नहीं, इस फिल्म में बड़े पर्दे के जाने-माने प्रेम और सुमन की मशहूर जोड़ी यानी सलमान खान और भाग्यश्री भी 34 साल बाद एक साथ नजर आएंगे, जहां भाग्यश्री ने कुछ इस अंदाज़ में स्पेशल अपीयरेंस दिया है, जो यकीनन आपके दिलों में कशिश जगा देंगी। इसके अलावा किसी का भाई किसी की जान में दिल छू लेने वाला म्यूज़िक है, जो इस फिल्म में जादू-सा असर करता है। इनमें हिमेश रेशमिया का चार्ट-टॉपिंग हिट ‘नैयो लगदा’ भी शामिल है। इसके अलावा ‘येंतम्मा’ और ‘बिल्ली बिल्ली’ जैसे मस्ती भरे गानों में सभी कलाकारों ने जमकर धूम मचाई है।

इस फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर सलमान खान ने कहा, सलमान खान कहते हैं, “जब मैंने पहली बार किसी का भाई किसी की जान की स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे यह तुरंत ही पसंद आ गई थी। भाईजान का किरदार ऐसा है, जिससे मैं निजी तौर पर भी जुड़ता हूं। उसके भाइयों के लिए उसका प्यार और जिस तरह वो अपने होने वाले सास-ससुर और उनके परिवार की रक्षा के लिए हर हद से गुजरता है, वो चीज़ मुझे बहुत अच्छी लगी। आज के दौर में ऐसा कौन करता है? इस फिल्म में हंसी, जज़्बात और एक्शन भी है और मेरा मानना है कि यह एक संपूर्ण एंटरटेनर है। फरहाद सामजी ने इस फिल्म में शानदार निर्देशन किया है, जहां उन्होंने हम सभी को साथ लाया। अब मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं जब दर्शक हमारे साथ जज़्बातों के इस उतार-चढ़ाव का एहसास करेंगे।”

फरहाद सामजी ने कहा, “किसी का भाई किसी की जान बनाना मेरे लिए बड़ा खुशनुमा अनुभव रहा। इस फिल्म के जरिए मुझे रोमांस, इमोशन और एक्शन का बेमिसाल संगम पेश करने का मौका मिला। इन किरदारों के लिए मुझे इसे बेहतरीन कलाकार नहीं मिल सकते थे। हमने इस प्रोजेक्ट में अपना जी-जान लगा दिया है और मुझे यकीन है कि देश के दर्शक इस कहानी और इसके किरदारों से गहराई तक जुड़ जाएंगे। मैं इस फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि ज़ी सिनेमा के दर्शक इस सिनेमाई सफर का उतना ही मज़ा लेंगे, जितना मज़ा हमें इसे बनाते हुए आया।”

भारत के बीचों बीच रची-बसी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक ऐसे ईमानदार आदमी की कहानी है, जो अपने परिवार और अपने चाहने वालों बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यह चार भाइयों की कहानी है, जिसमें सलमान खान सबसे बड़े हैं और समाज को अपराध से आजाद रखने के लिए एक सजग नागरिक की भूमिका निभाते हैं। हालांकि वो किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्तों से दूर रहते हैं। लेकिन जब उन्हें अपनी पसंद का साथी मिलता है, तब उलझनें बढ़ने लगती हैं। फिर एक के बाद एक ऐसी घटनाएं होती हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान‌ बिखेर देंगी, आपके दिलों में प्यार और आपके जज़्बे में जोश जगा देंगी!

देखना ना भूलें ‘किसी का भाई किसी की जान’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शनिवार 23 सितंबर को रात 8 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »