NEW English Version

यूनिक्लो ने कैटरीना कैफ़ को बनाया अपनी पहली ब्राण्ड एंडोर्सर

परिधानों के विश्वस्तरीय रीटेलर यूनिक्लो ने आज बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ को भारत में अपनी पहली ब्राण्ड एंडोर्सर नियुक्त किया है। कैफ़ अब से डिजिटल एवं ऑफलाईन चैनलों पर यूनिक्लो की कैंपेन फिल्मों में नज़र आएंगी तथा ब्राण्ड के प्रामाणिक, विविध एवं सदाबहार लाईफवियर के दृष्टिकोण को साकार करेंगी। 

एक साल की इस साझेदारी के तहत बाॅलीवुड अभिनेत्री यूनिक्लो को एंडोर्स करेंगी। वे ब्राण्ड के फॉल  विंटर 2023 कैंपेन में डेब्यू करने जा रही हैं, यह कैंपेन यूनिक्लो प्रोडक्ट्स से मिलने वाले आराम एवं सहजता पर रोशनी डालेगा। यूनिक्लो ब्राण्ड के मूल्यों के अनुरूप कैफ़ मीडिया में स्टाइल एंडोर्सर के रूप में भूमिका निभाएंगी। 

‘‘हमें खुशी है कि भारत में कैटरीना कैफ़ यूनिक्लो की पहली ब्राण्ड एंडोर्सर के रूप में हमसे जुड़ने जा रही हैं।’’ यूनिक्लो इंडिया के चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफिसर तोमोहीको सेई ने कहा, ‘‘कैटरीना सही मायनों में प्रमाणिक व्यक्तित्व हैं। उनका शानदार स्टाइल यूनिक्लो के इस दृष्टिकोण से मेल खाता है कि सादगी ही बेहतर है। इसी दृष्टिकोण के साथ ब्राण्ड रोज़ाना के परिधानों के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए तत्पर है।”

इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कैटरीना ने कहा, ‘‘यूनिक्लो के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। जापानी संस्कृति और उनके डिज़ाइन मुझेे हमेशा से पसंद है। यूनिक्लो रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए मेरा पसंदीदा ब्राण्ड रहा है। पिछले सालों के दौरान यूनिक्लो के फंक्शनल एवं इनोवेटिव प्रोडक्ट्स मुझे लुभाते रहे हैं। उनके सादगी से पूर्ण, उच्च गुणवत्ता के परिधान अपने आप में बहुमुखी हैं और आपकी रोज़मरा की वार्डरोब के लिए परफेक्ट हैं।’’

15 सैकण्ड की कैंपेन फिल्म में कैटरीना यूनिक्लो की आइकोनिक फ्लीस जैकेट के आराम एवं सहजता का आनंद उठाती नज़र आती हैं, उनके उनके रोज़ाना के स्टाइल में सहजता से फिट हो जाती है। यह कैंपेन मीडिया के सभी चैनलों-प्रिंट, डिजिटल और आउटडोर एडवरटाइज़िंग- पर लाईव होगा, साथ ही इनस्टोर प्रोमोशनल मटीरियल के रूप में भी इसका उपयोग किया जाएगा।

यूनिक्लो इंडिया की मार्केटिंग डायरेक्टर निधी रस्तोगी ने इस घोषणा पर बात करते हुए कहा, ‘‘कैटरीना का व्यक्तित्व बेहद विनम्र है, उनके प्रशंसक जीवन के सभी वर्गों से हैं। ऐसे में कैटरीना यूनिक्लो के लाईफवियर के लिए स्वाभाविक पार्टनर हैं। हम चाहते थे कि यह कैंपेन सही मायनों में आराम और सहजता को दर्शाए, वो आराम जो यूनिक्लो की फ्लीस जैकेट में मिलता है। कैटरीना हमारे सीज़नल कैंपेन में दिखाई देंगी, जो हमारे लाईफवियर कलेक्शन पर ध्यान केन्द्रित करता है।’’ 

आज यूनिक्लो के दुनिया भर में 2400 से अधिक स्टोर्स हैं। 1984 में हीरोशिमा में पहला स्टोर खोले जाने के बाद यूनिक्लो ने ऐसे परिधान बनाए हैं जो सादगी, गुणवत्ता, टिकाउपन के जापानी मूल्यों के साथ आते हैं। ये अपने युनिवर्सल डिज़ाइन, शानदार फिट और आराम के साथ उपभोक्ताओं के रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बनाते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »