NEW English Version

शेमारू उमंग के शो ‘कुंडली मिलन’ ने पूरे किए अपने शानदार 100 एपिसोड, जानिए !

शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो ‘कुंडली मिलन’ ने अपने 100 वें एपिसोड का शानदार जश्न मनाया है। इस मौके पर शो की स्टार कास्ट अंकित बठला, शुभांशी रघुवंशी और प्राची बोहरा उत्साह से भरे हुए हैं क्योंकि वे इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को पूरे कास्ट और क्रू के समर्पण का श्रेय मानते हैं। जो चीज इस शो को अलग बनाती है, वह इस शो में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो दर्शकों के दिलों को छूने में कोई कमी नहीं छोड़ते। दर्शकों द्वारा मिलने वाला असीम प्यार और इसके रोमांचक एपिसोड्स इस यात्रा को और भी रोचक बना देते हैं ।

 शो की उल्लेखनीय उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए अभिनेता अंकित बठला यानि यश ने बताया- “हमारे शो, कुंडली मिलन की यात्रा उत्साह और समर्पण से भरी रही है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो मुझे अत्यधिक कृतज्ञता और गर्व से भर देती है। एक अभिनेता के रूप में, इसका हर एपिसोड एक नई चुनौती देता है और मैंने अपने किरदार को और भी जीवंत बनाने के लिए इसमें अपना दिल और आत्मा लगा दी है। मेरी सह-कलाकार शुभांशी रघुवंशी और प्राची बोहरा सहित पूरी टीम ने हमारे क्रू के साथ मिलकर इस शो को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है साथ इस शो को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया है। हमारा सेट सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है और इसके 100 एपिसोड पूरे होते हुए देखना हमें ख़ुशी से भर देता है।”

पहली बार अंजलि की मुख्य भूमिका निभाने वाली सुभांशी रघुवंशी ने अपने उत्साह को व्यक्त  करते हुए कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं कि इस शो में मुख्य भूमिका के रूप में मेरी शुरुआत हुई है। मैं इस बात को लेकर बहुत कृतज्ञ महसूस कर करती हूँ कि मैं बिल्कुल वहीं हूं जहां मुझे होना चाहिए था और यह एक अद्भुत जगह है। यह मेरे लिए सीखने का एक जबरदस्त दौर रहा है। एक कलाकार होने के नाते प्रत्येक एपिसोड के साथ अपनी क्षमताओं पर मेरा विश्वास और अधिक बढ़ता जा रहा है। मैंने अपने किरदार को गहराई से समझने और अंजलि की भावनाओं को प्रामाणिक रूप से व्यक्त करने में सक्षम होने के महत्व को सीखा है। यह एक परिवर्तनकारी अनुभव रहा है।”

इस उपलब्धि को लेकर अभिनेत्री प्राची बोहरा बताती हैं, “हमारा शो पारिवारिक उतार-चढ़ाव, रिश्तों और व्यक्तिगत विकास के विभिन्न पहलुओं को छूता है, जो सार्वभौमिक विषय हैं। साथ ही, पूरी टीम ने शो को आकर्षक और प्रामाणिक बनाने के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी है, मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक इसकी सराहना करेंगे। मैं अपने सभी दर्शकों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जिन्होंने इस यात्रा में हमारा समर्थन दिया  है। अपने दर्शकों से मिला प्यार और सराहनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। हम आकर्षक और दिल छू लेने वाले एपिसोड में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देना जारी रखने का वादा करते हैं और हमें उम्मीद है कि वे हमारे ‘कुंडली मिलन’ परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। इस उपलब्धि के लिए दर्शकों का धन्यवाद।”

इस शो की कहानी यश, अंजलि और प्राची के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बहुत ही रोचक है। अपने रास्ते में आने वाली असंख्य चुनौतियों के बावजूद, ‘कुंडली मिलन’ के किरदार अपनी यात्रा लगातार खड़े हैं, जो दर्शकों के देखने लायक है।यह शानदार उपलब्धि उन समर्पित दर्शकों के अटूट समर्थन का प्रमाण है जो शो के दिलचस्प कहानी से जुड़े हुए हैं।

‘कुंडली मिलन’ के दिलचस्प एपिसोड देखने के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, शेमारू उमंग पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »