NEW English Version

मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने युवाओं को काम की दुनिया से जोड़ने में, सक्षम बनाने के लिए एक आजीविका कार्यक्रम ‘फ्यूचर एक्स’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

शिक्षा और कौशल क्षेत्र में एक प्रमुख गैर-लाभकारी संगठन, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा ‘फ्यूचर एक्स’ (Future X) के दूसरे चरण का अनावरण किया गया है। फ्यूचरएक्स एक नवाचारी, नवीनीकरण और रणनीतिक आजीविका कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम युवाओं को 21वीं सदी के जीवन-कौशल प्रदान करता है, ताकि वे अपने सीखने के माध्यमों को बढ़ाकर बड़े पैमाने पर युवाओं तक पहुँच स्थापित कर सकें और जीवन व कार्य की बेहतरी के लिए टेक्नोलॉजी की क्षमता का उपयोग कर सकें। उक्त कार्यक्रम को वर्ष 2020 से माइकल एंड सुज़ैन डेल फाउंडेशन द्वारा समर्थन प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम के इस चरण को पाँच शहरों के अंतर्गत सात प्रमुख केंद्रों में लागू किया जाएगा। इसमें बेंगलुरु स्थित सुंकादकट्टे, चेन्नई स्थित सेनेटोरियम तांबरम और अडयार, हैदराबाद स्थित सिकंदराबाद और पंजागुट्टा, मुंबई स्थित गोवंडी और दिल्ली स्थित पीरागढ़ी शामिल हैं।

मैजिक बस संबंधित समुदायों की पहचान करके क्षेत्र विशेष में रोजगार के अवसरों और युवाओं की आकांक्षाओं का आकलन करने के लिए फिजिकल सेंटर्स की स्थापना करता है। इनमें से कई व्यक्ति ऐसे होते हैं, जो अपने परिवार में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार की तलाश करने वाले पहले हैं, और जिनके पास रोजगार की दुनिया से खुद को जोड़ने के लिए आवश्यक जीवन स्तर, रोजगार योग्यता कौशल और समर्थन की कमी होती है।

फ्यूचर एक्स भारत में कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के संचालन के तौर-तरीकों में बदलाव लाने के लिए तत्पर है। इसका लक्ष्य एक स्केलेबल मॉडल स्थापित करना है, ताकि संगठन की कुशलता और गुणवत्ता कार्यान्वयन को बढ़ावा दिया जा सके। यह कार्यक्रम युवा व्यक्तियों के जीवन चक्र को शुरू से अंत तक सुचारु बनाने के लिए एक अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म तैयार करेगा, जो वैल्यू चैन के प्रत्येक चरण (मोबिलाइजेशन, शिक्षण विकल्प, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, पोस्ट-प्लेसमेंट और निरंतर शिक्षण के रूप में पूर्व छात्रों से संबंध) पर आधारित है। इससे मैजिक बस कार्यान्वयन के वर्तमान वर्ष (2023-2024) में 4,000 युवाओं तक और साथ ही, वर्ष 2027 के अंत तक 23 सेंटर्स के अंतर्गत संचयी 70,000 प्रभावशाली युवाओं तक पहुँच स्थापित करने में सक्षम होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 80,000 से 100,000 कॉलेज जाने वाले युवाओं को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुँचेगा। 

जयंत रस्तोगी, ग्लोबल सीईओ, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि युवाओं को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में फ्यूचर एक्स एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा दृष्टिकोण स्केलेबल रणनीतियों को सुनियोजित करना है, जिससे हमें आने वाले वर्षों में लाखों युवाओं तक पहुँच स्थापित करने की अनुमति मिलती है। टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म उक्त कार्यक्रम के मूल में निहित है। यह कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को संबोधित करने वाले युवा व्यक्तियों की सम्पूर्ण यात्रा को व्यापक रूप से संरचित है। हमने लागत प्रभावी एआई-सक्षम टूल को भी एकीकृत किया है, ताकि हम उनकी सीखने की यात्रा में सहायता कर सकें। हमारा दृष्टिकोण युवा व्यक्तियों को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाना है, जहाँ वे अपने समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकें और माइकल एंड सुज़ैन डेल फाउंडेशन के साथ हमारी साझेदारी इस उद्देश्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगी।”

फ्यूचर एक्स के उद्देश्य बहुआयामी हैं, जिन्हें युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य विविध शिक्षण चैनल्स प्रदान करके उन्हें कार्यबल के लिए तैयार करना है। इसमें जीवन और रोजगार कौशल पर केंद्रित व्यक्तिगत सत्र, समूह कार्य और पियर–टू–पियर शिक्षण के माध्यम से सीखने में वृद्धि, साथ ही डिजिटल और स्पोकन इंग्लिश पर सत्र शामिल हैं। यह कार्यक्रम कम लागत वाले एआई–सक्षम माध्यमों का भी उपयोग करेगा, जिससे युवाओं को अपनी गति के अनुरूप सीखने में सहायता मिलेगी। यह सहायता प्रश्नों को हल करने के लिए लाइव चैट सहायता और प्रमुख कौशल के वीडियो की मेजबानी के माध्यम से प्रदान की जाएगी, जिससे युवाओं के लिए सीखने के परिणाम सुदृढ़ होंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »