NEW English Version

T-20 दिव्यांग नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट: धन्यवाद ट्रॉफी का हुआ शुभारंभ

दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा काशी में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाकर उसको दिव्यांगजनों को समर्पित करने एवं दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाये जाने की खुशी में उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु 27-28 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय T-20 दिव्यांग नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट: धन्यवाद ट्रॉफी का शुभारंभ जय नारायण इंटर कॉलेज, वाराणसी के मैदान पर किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप पटेल अध्यक्ष, भाजपा काशी प्रांत ने कहा कि खेल एवं खिलाड़ी लोगों को जोड़ने का काम करते हैं तथा खेल दिव्यांगों के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर उन्होंने जय नारायण इंटर कॉलेज के मैदान के जीर्णोधार कराए जाने की भी घोषणा की। शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल के प्रसिद्ध व्यवसायी व समाज सेवी श्री केशव जालान जी ने कहा कि खिलाड़ी ही एक ऐसा योद्धा होता है जो बिना युद्ध और हथियार के अपने देश का झंडा दूसरे देश के सरजमी पर लहराने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अशोक चौरसिया महामंत्री, भाजपा काशी प्रांत ने कहा कि काशी प्राचीन काल से दिव्यांगों के उत्थान हेतु उत्कृष्ट उपाय करते आया है उसी कड़ी को माननीय प्रधानमंत्री जी आगे बढ़ाने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। श्री दिलीप पटेल एवं श्री अशोक चौरसिया ने पहला गेंद खेल करके मैच का शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश भाजपा दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए देशभर में किया जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देने हेतु इस धन्यवाद ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजय चौरसिया ने कहा कि दिव्यांगजनों को अवसर मिले तो वह भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम है जैसा की हाल के वर्षों में दिव्यांग खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश श्रीवास्तव, नीतू पांडेय, हेमंत सिंह, डॉ मनोज तिवारी, कोच प्रदीप सोनी, स्पोर्ट प्रशिक्षक शेर बहादुर, सृजन सिंह, आशुतोष प्रजापति व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। अतिथियों का स्वागत डॉ संजय चौरसिया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्यामलाल पांडेय ने किया।

टूर्नामेंट का पहला मैच दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया जिसमें पश्चिम बंगाल ने टाँस जीतकर कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। पश्चिम बंगाल ने 20 ओवर में 7 विकेट पर कुल 141 रन बनाए। पश्चिम बंगाल की ओर से बैटिंग करते हुए सुकुमार ने 38 रनों का योगदान 38 बाल खेलकर 1 छक्के एवं 1 चौके के मदद से सर्वाधिक रनों का योगदान दिया। दिल्ली की टीम की ओर से बोलिंग करते हुए पवन ने 4 ओवर में 20 रन खर्च करके 2 विकेट लिए तथा सलमान ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करके 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलते हुए दिल्ली की पूरी टीम 57 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। दिल्ली की ओर से बाबूलाल ने 13 बाल खेल कर 2 चौके की मदद से सर्वाधिक 13 रन का योगदान दिया। बंगाल की ओर से बोलिंग करते हुए सुमन देव ने 3.2 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। सुमन देव ने एक बेहतरीन कैच भी लपका। उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने 15 ओवरों में 3 विकेट खोकर कुल 149 रन बनाया। उत्तर प्रदेश की ओर से तनवीर ने 39 बाल खेल कर 5 चौकों की मदद से 58 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया योगेंद्र ने 35 बाल खेल कर 4 चौके व 1 छक्के की मदद से 45 रनों का योगदान किया। तनवीर एवं योगेंद्र की जोड़ी ने 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। दिल्ली की ओर से बोलिंग करते हुए मलकीत ने 3 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 89 रन ही बना पायी। दिल्ली की ओर से बैटिंग करते हुए पवन ने 25 बाल खेलकर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। उत्तर प्रदेश की ओर बोलिंग करते हुए दिवाकर ने 3 ओवर में 15 रन खर्च करके 3 विकेट चटकाए। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी तनवीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने सर्वाधिक स्कोर के साथ-साथ दो विकेट भी हासिल किया था।

क्रिकेट मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था तथा दर्शक तालिया के गड़गड़ाहट से दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर रहे थे। अमूल उपाध्याय एवं आशीष ने शानदार कमेंट्री  किया। वक्त जानकारी उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ मनोज तिवारी ने प्रदान किया।

डॉ. मनोज तिवारी
मीडिया प्रभारी 
दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन,
उत्तर प्रदेश
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »