NEW English Version

पटना में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ एसुस, भारत में अपनी रिटेल  उपस्थिति को सुदृढ़ कर रहा है

देश भर में ब्रैंड की खुदरा उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में विशेष कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की प्रमुख टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज पटना में एक एक्सक्लूसिव स्टोर को लॉन्च करने की घोषणा की है। 300 वर्ग फुट में फैला हुआ यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स, जैसे- वीवोबुक, जेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ को शामिल करता है। पटना में स्थित यह स्टोर ब्रैंड का तीसरा एक्सक्लूसिव स्टोर है। इसके साथ बिहार में यह ब्रैंड कुल 9 एईएस और आरओजी स्टोर्स की उपलब्धि हासिल कर चुका है।

इस खुदरा विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया, ने कहा, “हम भारत में अपनी खुदरा उपस्थिति के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं। बिहार हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, राजधानी पटना इस नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारे नवीनतम नवाचार के अनूठे अनुभव के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम होगा, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम् योदगान देगा। स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने उपयोगकर्ताओं के लिए और भी अधिक इंटरैक्शन और नए टचपॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।”

खुदरा स्टोर का पता: कम्प्यूटर वर्ल्ड, शांति भवन, एस. पी. वर्मा रोड, पटना, बिहार-800001

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »