NEW English Version

इंडियन आइडल के होस्ट के रूप में हुसैन कुवाजेरवाला की वापसी; शो का प्रीमियर 7 अक्टूबर को रात 8 बजे से 

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल ने भारतीय संगीत जगत में नई आवाजें पेश की हैं, जो आने वाली पीढ़ियों तक गूंजती रहेंगी। शो के नवीनतम सीज़न में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रेया घोषाल, बॉलीवुड के मेलोडी किंग कुमार सानू और मशहूर संगीतकार/गायक विशाल ददलानी एक साथ जज पैनल में शामिल होंगे। जहां शो के प्रशंसक उन्हें प्रतियोगियों का मार्गदर्शन और पोषण करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं, वहीं वे इस बात से भी उत्साहित हैं कि 8 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, हुसैन कुवाजेरवाला सीज़न 14 के लिए होस्ट के रूप में लौट आए हैं। इस सीज़न का कैंपेन -एक आवाज़, लाखों एहसास, उस जादुई आवाज़ पर स्पॉटलाइट डालता है जो आपको कई भावनाओं का एहसास करने के लिए मजबूर कर देगी, शुरू हो रहा है 7 अक्टूबर को रात 8 बजे से।

प्रशंसकों के इस पसंदीदा फॉर्मेट के लिए होस्ट की भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हुसैन ने कहा, “शो का यह सीज़न वास्तव में संगीत का सबसे बड़ा त्योहार होगा और मैं इंडियन आइडल में वापस आकर बहुत खुश हूं, जिसने इंडस्ट्री में मेरे शुरुआती दिनों में मुझे इतनी पहचान दी। मैं वाकई उन रॉ टैलेंट को सुनने का मजा लेता हूं जो हमें देश भर से मिलता है और उनकी यात्रा का हिस्सा बनना एक बेहद खुशनुमा एहसास है।”

पिछले कुछ वर्षों के दौरान होस्टिंग को लेकर सबके नजरिए में बदलाव आया है और इसके बारे में बताते हुए, हुसैन ने कहा, “एक होस्ट के रूप में, आज मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रतियोगियों को सहज बनाना और उनके लिए एक सकारात्मक माहौल बनाना है ताकि वे घबराएं नहीं और अपनी सर्वोत्तम क्षमता से परफॉर्म करें। लेकिन तब से लेकर अब तक का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि मेज़बानी अब सीरियस होने के बजाय जजों, खास मेहमानों और दर्शकों के साथ चर्चा करने के बारे में हो गई है। हमने शो के शुरुआती चरण की शूटिंग शुरू कर दी है और श्रेया, विशाल और कुमार दा के साथ काम करना अद्भुत रहा है।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »