NEW English Version

ओयो राजस्थान युवा बोर्ड सांस्कृतिक कार्यक्रम में 10,000 प्रतिभागियों के लिए आवास का प्रबंधन करेगा

प्रमुख ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो ने रविवार को जयपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान युवा बोर्ड सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आधिकारिक आवास भागीदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के रूप में, ओयो जयपुर स्थित 150 ओयो होटल्स में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों को उचित आवास प्रदान करेगा। विभिन्न प्राथमिकताओं और बजट को पूरा करने वाले ये सभी होटल्स ओयो ब्रैंड के विभिन्न होटल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें ओयो टाउनहाउस, कैपिटल ओयो और ओयो रूम्स के नाम शामिल हैं। इन होटल्स का चयन विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल के पास किया गया है, जो प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल पर आसानी से पहुँचने की सुविधा सुनिश्चित करता है।

इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के रूप में इस कार्यक्रम के साथ एक बड़ी साझेदारी के तहत, ओयो न सिर्फ एथलीट्स के खानपान, बल्कि परिवहन प्रबंधन की जिम्मेदारी भी निभाएगा। ओयो ने प्रतिभागियों और आयोजकों की मदद के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम में समर्पित लोगों की टीम उपलब्ध होगी, जो चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करने के लिए तीन शिफ्टों में काम करेंगी।

यह साझेदारी ओयो की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक आवास अनुभव प्रदान करने और सांस्कृतिक, धार्मिक एवं खेल पहल का समर्थन करने के बारे में है।

राजस्थान युवा बोर्ड सांस्कृतिक कार्यक्रम को राजस्थान की समृद्ध विरासत और विविध परंपराओं के उत्सव के रूप में जाना जाता है, जो राज्य भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को आकर्षित करने का सार्थक माध्यम है। वहीं, ओयो आरामदायक और सुविधाजनक आवास की आवश्यकता को गहनता से पहचानता है। इस प्रकार, इसने उक्त आयोजन के आधिकारिक आतिथ्य भागीदार के रूप में जगह बनाई है।

इस साझेदारी पर बात करते हुए, पंकज कुमार, हेड, गवर्नमेंट बिज़नेस, ओयो, ने कहा, “राजस्थान हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिससे यह साझेदारी और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। हम ऐसे आयोजनों की जटिलताओं को बखूबी समझते हैं। इसे प्रखर रखते हुए हमने एक सुदृढ़ ‘गुड वर्क फ्रेमवर्क’ स्थापित किया है, जो गुणवत्तापूर्ण आवास प्रदान करना सुनिश्चित करता है। इस तरह के प्रमुख आयोजनों के प्रबंधन में हमारी टीम अपने व्यापक अनुभवों की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रतिभागियों को एक यादगार अनुभव मिलना सुनिश्चित किया जा सके।”

ओयो अपनी अनूठी इन्वेंटरी और होटल्स की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण आवास की सुविधा, किफायती मूल्यों पर ठहरने की पेशकश, ऐप के आसान उपयोग, पर्सनलाइज़ेशन, ओयो प्लेटफॉर्म के भरोसे और सुरक्षा तथा ओयो की रीयल-टाइम चैट सहायता यो! चैट के माध्यम से अपने ग्राहक समर्थन की गुणवत्ता की मदद से उनकी अपेक्षाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »