NEW English Version

बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्‍कूल क्विज कॉम्‍पीटिशन बना

‘बैटल ऑफ माइंड्स’- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 दुनिया में सबसे बड़ी इंटर-स्‍कूल प्रश्‍न प्रतियोगिता बनकर उभरी है। इसने ज्ञान को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सशक्‍त करने में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शानदार प्रतिक्रिया के साथ इस प्रतियोगिता में भारत के हर जिले से 26,000 से ज्‍यादा स्‍कूलों ने पंजीकरण कराया है। 

इसके अलावा, इस कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रभावशाली तरीके से 3.8 लाख से अधिक विजिटर्स आए, जिससे कि भारत में इसे लेकर व्‍यापक रुचि एवं जुड़ाव का पता चलता है।

यह प्रतियोगिता  3 अक्‍टूबर को शुरू हुई और इसने समावेशन, समानता, निष्‍पक्षता और ज्ञान पाने की ललक जैसे सिद्धांतों को बरकरार रखा है और भारत के विद्यार्थियों को एक बेजोड़ मंच प्रदान किया। विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों की पेशकश की गई है, जो कक्षा की चार-दीवारी से कहीं बढ़कर होंगे। इस स्‍तर की एक राष्‍ट्रीय प्रश्‍न प्रतियोगिता में पहली बार, विशेष आवश्‍यकताओं वाले विद्यार्थी भी भाग लेंगे। 

‘बैटल ऑफ माइंड्स’- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 एक प्रतियोगिता से कहीं बढ़कर है; यह वो मंच है, जो अलग-अलग पृष्‍ठभूमि के युवाओं को भारत की सबसे सम्‍मानित संस्‍था की छत्रछाया में जिज्ञासा, सीखने और एकता के उत्‍साह का जश्‍न मनाने के लिये एकजुट करता है।

आकर्षक इनामों में टॉप 12 स्‍कूलों के लिये बसें और विद्यार्थियों तथा उनके शिक्षकों के लिये आईपैड्स एवं टैबलेट्स शामिल हैं, जो ऐसा प्रोत्‍साहन देते हैं, जिससे उत्‍कृष्‍टता के लिये मनोबल बढ़ता है और पुरस्‍कार मिलता है। ‘बैटल ऑफ माइंड्स’- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 का ग्रैंड फिनाले 5 दिसंबर, 2023 को होगा। नगद पुरस्‍कार न सिर्फ विजेता को, बल्कि उन भाग लेने वालों को भी मिलेंगे, जो सेमी फाइनल्‍स और क्‍वार्टर फाइनल्‍स में पहुँचते हैं। इस प्रकार सभी के लिये अवसर होंगे।

ऑनलाइन प्रतियोगिता की मेजबानी www.indianarmyquiz.com पर होगी, जिसके बाद श्रीनगर, चंडीगढ़, जालंधर, कोटा, पुणे, बेंगलुरु, सिकंदराबाद, शिलॉन्‍ग, रांची, बरेली और आगरा में ऑफलाइन कमांड क्‍वार्टर-फाइल्‍स (क्‍यूएफ) और श्रीनगर, चंडीगढ़, कोटा, चेन्‍नई, नारंगी तथा मेरठ में कमांड सेमी-फाइल्‍स (एसएफ) होंगे। 

‘बैटल ऑफ माइंड्स’- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 सीमाओं के पार जाती है और एक देशव्‍यापी प्रतियोगिता है, जहाँ हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा चमक सकती है। यह युवाओं के दिमाग और देश के भविष्‍य पर एक अमिट छाप छोड़ने के लिये है। यह बदलाव की यात्रा का आरंभिक कदम है, जो देशभक्ति, शिक्षा, विजय, बहादुरी और साहस के मूल्‍य प्रदान करेगा और भारतीय सेना के अदम्‍य उत्‍साह तथा समर्पण को प्रतिबिम्बित करेगा। आंकड़ों से इतर यह देशभर के अनगिनत बच्‍चों तथा उनके माता-पिता को प्रभावित करेगा। 

यह देशभक्ति और प्रगति के उत्‍साह का समर्थन करने वाला एक रोमांचक सफर है। आइये, हम मिलकर ऐसी विरासत बनाएं, जो आने वाली पीढ़ियों को याद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »