NEW English Version

धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  और लाल बहादुर शास्त्री जयंती- नगर आयुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

पार्षद/अधिकारी/कर्मचारियों ने महापुरुषों के जीवन पर डाला प्रकाश-मलिन बस्तियों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

संसार को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता हेतु प्रेरित करके विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले, महान नेता, त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी  एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती नगर निगम में धूमधाम से मनाई गई परंपरागत गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम सेवा भवन प्रांगण में नगर आयुक्त अमित आसेरी के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों ध्वजारोहण राष्ट्रगान पश्चात भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए सेवा भवन प्रागण में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर निगम अलीगढ़ द्वारा नगर निगम सीमा क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में माल्यार्पण कराया गया।

नगर आयुक्त और दोनों अपर नगर आयुक्त ने स्वच्छता के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर लोगों को महापुरुषों के जीवन से सीख लेने और उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया।

पार्षद/अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्ण मनोयोग से स्वच्छता के प्रति नियमित रूप से सेवा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पार्षद सुरेंद्र प्रताप सिंह लाल सिंह पार्षद प्रतिनिधि सुफियान अपर नगर आयुक्त श्रीमती ऋतु पूनिया उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र सीटीओ अशोक सिंह अध्यक्ष कर्मचारी संघ संजय सक्सेना कई अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। 

*कार्यक्रम का संचालन मानवेन्द्र सिंह कर्मचारी संघ के महामंत्री कार्यक्रम की कवरेज एवं मीडिया रिपोर्ट एहसन रब कार्यक्रम की व्यवस्था नाज़िर संजय सक्सेना ने की*

कार्यकम में पार्षद सुरेंद्र प्रताप सिंह लाल सिंह अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद पूजा श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा,अधिशासी अभियंता मनोज कुमार प्रभात अशोक भाटी लक्ष्मण सिंह  सिब्ते हैदर आरपी सिंह कर अधीक्षक आरके कमल, बेचन सिंह  विजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »