NEW English Version

भूतपूर्व सैनिक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, डायरेक्टर एस एस राजा और वीरेंद्र सिंह सेंगर को किया गया सम्मानित

इटावा:– भूतपूर्व सैनिक संगठन इटावा की मासिक बैठक प्रताप सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में संगठन के सदस्य अशोक दुबे जी के आवास कमला कॉलोनी पक्का बाग इटावा पर संपन्न हुई। सबसे पहले जिलाध्यक्ष ने अशोक दुबे का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित फिल्म डायरेक्टर एस0एस0 राजा तथा उनकी टीम ने शिरकत की तथा आने वाली अपनी फिल्म गऊलोक के बारे में बताया वहीं फिल्म प्रोड्यूसर वीरेंद्र सेंगर ने गौ माता के महत्व को बताते हुए आगामी फिल्म के बारे में चर्चा की।

जिलाध्यक्ष ने फिल्म डायरेक्टर एसएस राजा को संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सेंगर का पटका उढ़ाकर सम्मानित किया संगठन संरक्षक कैप्टन सुरेश सिंह ने संगठन को एकजुट रहकर काम करने की बात कही। संरक्षक इंद्र सिंह ने संगठन को मजबूत कर विस्तार की बात कही। मीडिया प्रभारी श्री भगवान दास”प्रशांत” ने बैंक अकाउंट को डीएसपी पेंशन अकाउंट में बदलने, बच्चों की छात्रवृत्ति फॉर्म भरने तथा जिलाधिकारी सैनिक बंधु की बैठक में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने की बात कही इसी के साथ सभी सम्मानित सैनिकों ने गऊलोक फिल्म के हरसंभव सहयोग करने की बात कही।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »