NEW English Version

प्योर ईवी ने लॉन्च किया ईप्लूटो 7-जी मैक्स 201 किलोमीटर की रेंज के साथ

प्योर ईवी ने ईप्लूटो 7जी मैक्स  को 1,14,999 रुपये (पुरानी कीमत) में लॉन्च किया है, जोकि हर बार के चार्ज पर  201 किलोमीटर तक की अल्ट्रा लॉन्ग रेंज तक चलेगी। 

यह वाहन पूरे पैन इंडिया में उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी दशहरे से शुरू होगी और यह स्कूटर चार रंगों में उपलब्ध है: मैट ब्लैक, लाल, ग्रे और सफेद।

मॉडल AIS-156 सर्टिफाइड 3.5 किलोवाट-घंटे की हैवी ड्यूटी बैटरी के साथ आता है जिसमें स्मार्ट बीएमएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल है,”इस बैटरी का मोटरसाइकिल प्लेटफ़ॉर्म पर प्रयोग किया गया है  और यह प्रमाणित है। पावरट्रेन की शीर्ष ताकत 2.4 किलोवाट है और इसके साथ आपको सीएएन आधारित चार्जर भी मिलता है। इस वाहन मे आपको तीन प्रकार से ड्राइव करने जैसे कई बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।  

ईप्लूटो 7-जी मैक्स को सात विभिन्न माइक्रोकंट्रोलर और कई सेंसर के साथ प्रस्थापित किया गया है, जो एक स्मार्टफोन की तुलना में शक्तिशाली प्रोसेसिंग प्रदान करते हैं, साथ ही भविष्य में किसी भी OTA फर्मवेयर अपडेट की सुविधा प्रदान करते हैं। मैक्स में हिलस्टार्ट सहायता, डाउनहिल सहायता, कोस्टिंग रीजेन, रिवर्स मोड, और बैटरी की दीर्घता के लिए स्मार्ट ए.आई. जैसी विशेषताएं शामिल हैं।

ईप्लूटो 7जी मैक्स की लॉन्चिंग पर जोर देते हुए, मिस्टर रोहित वडेरा, सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ने कहा, “हमारे सर्वाधिक बिकने वाले 7G मॉडल की यह अपग्रेडेड संस्करण हमारे निरंतर नवाचार, परिस्थितिकता और उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता का परिणाम है। यह मॉडल उन उपभोक्ताओं को लक्ष्य मे रखकर बनाया गया है जो रोज़ 100 किलोमीटर की दूरी से ज्यादा वाहन को  चलाते हैं और जो बार-बार चार्जिंग करने की मुश्किल से गुजरना नहीं चाहते। इस वाहन को लॉन्च  करने का समय आने वाले त्योहारों के साथ मेल खाता है जो कि हमारे नियमित ग्राहकों को  बेहतरीन ऑफर्स के साथ नए फीचर्स भी देखने को इसमें मिलेंगे।”

नए  फीचर्स  के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि, ‘ मैक्स ‘ मे  AI पावर डिस्चार्ज संगणना को भी शामिल किया गया है जो बैटरी के स्टेट ऑफ़ चार्ज (SoC) और स्टेट ऑफ़ हेल्थ (SoH) के लिए कार्य करता है। जिससे की  पूर्ण रूप से बैटरी की लाइफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ने में सहायता मिलती है।  इस वाहन के मॉडल मे आपको राइड टेरेन के आधार पर इंटेलिजेंट थ्रोटल प्रक्रिया भी देखने को मिलती है और साथ ही  इसमें स्मार्ट सेंसर्स लगे हुए है जो आपको इन्क्लाइन के समय होने वाले रोल बैक से भी बचाता है और साथ ही  चढ़ाई  के दौरान नियत्रण बना कर रखता है। “

शक्ति प्रशासन की दक्षता में हुई सुधार की बड़ी कामयाबी के बारे में उन्होंने कहा कि  ‘आज नई ड्राइव ट्रेन’ की दक्षता उद्योग के शीर्ष पर है, जिसमें 92% से अधिक की क्षमता है इसी के साथ ब्रेकिंग अनुभव में भी काफी सुधार हुआ है जिसमें ब्रेकिंग दूरी, रुकने का समय, पहिये की स्पीड  और ब्रेकिंग फ़ोर्स आदि मे नवीनता को ध्यान रखते हुए सुधार किया गया है। जिससे कि फ्रंट और रियर ब्रेक्स के जीवन चक्र में 30% की वृद्धि हुई है। यह रेंज और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट रीजेन क्षमताओं से लैस है जिसमें EAC-ब्रेकिंग सिस्टम भी शामिल है जिसमें रीजन को बढ़ाने और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोटिंग रीजेन शामिल है। ‘मैक्स’ में रिवर्स मोड सहायता और पार्किंग सहायता की सुविधा भी है, जो गाड़ी को स्थिर 5 किमी/घंटे की गति से चलाने मे सक्षम है । हमें खुशी है कि हम 60,000 किलोमीटर की स्टैण्डर्ड बैटरी वारंटी के साथ और 70,000 किलोमीटर की विस्तारित वारंटी प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।

उत्पाद के व्यावसायिक अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्तता पर उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘कंपनी मैक्स  बी टू बी और बी टू जी जैसे संस्थानों को प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित है। जिन्होंने हमारी लंबी दूरी तक चलने वाली मोटरसाइकिल को सफलतापूर्वक TATA पावर, तमिलनाडु और तेलंगाना सरकार की पुलिस/वन विभागों में तैनात किया है। हमें यह जानकर खुशी है कि मैक्स के लिए हमें संभावित ग्राहकों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है जिससे की हम बड़ी मात्रा मे उत्पादों को रखने के लिए जगह का प्रबंधन कर रहे है।  

ईप्लूटो 7जी मैक्स अपनी पुरानी कीमत पर पूरे पैन इंडिया में 1,14,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और यह कीमत राज्य स्तरीय सब्सिडी और आरटीओ शुल्कों के आधार पर भिन्न हो सकती है ।
कंपनी सभी प्रमुख शहरों और गांवों में अपनी डीलर नेटवर्क शिप  का विस्तार कर रही है और वित्तीय वर्ष 2024 के अंत तक 300 से अधिक के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »