NEW English Version

एक्सिस बैंक ने लॉन्च की अपनी डिजिटल बैंक पेशकश – ‘ओपन बाय एक्सिस बैंक’

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज एक नए विज्ञापन अभियान के तहत अपनी डिजिटल बैंक पेशकश ‘ओपन बाय एक्सिस बैंक’ के लॉन्च की घोषणा की, जो बैंक की डिजिटल क्षमताओं पर केंद्रित है। ओपन 2023 अभियान बैंक की डिजिटल पेशकशों की शीर्ष 15 विशेषताओं पर रोशनी डालता है। यह लॉन्च, बैंक के भीतर एक डिजिटल बैंक लॉन्च करने की कई साल की कोशिश का परिणाम है, जो व्यक्तिगत, सहज और परेशानी मुक्त डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है। भविष्य की ज़रूरतों के लिए तैयार इस मोबाइल एप्लिकेशन की शुरूआत उन्नत डिजिटल पेशकशों की दिशा में बैंक की धुरी को रेखांकित करती है।

तीन दशकों से, ‘ओपन‘ के सिद्धांत, भौतिक दुनिया (फिज़िकल वर्ल्ड) में एक्सिस बैंक के उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के मुख्य बिंदु रहे हैं। यह अभियान, डिजिटल क्षेत्र में, बैंक के विकास को दर्शाता है, जिसमें ‘ओपन’ प्रासंगिक बना हुआ है और नए डिजिटल अवतार को तैयार करने का आधार बना हुआ है। इस अभियान के लॉन्च का उद्देश्य है, ‘ओपन बाय एक्सिस बैंक’ को डिजिटल बैंकिंग के प्रतीक के रूप में स्थापित करना है, जो मौजूदा और नए ग्राहकों दोनों किस्म के उपयोगकर्ताओं के अनुकूल, आधुनिक इंटरफेस में सभी विश्वसनीय और पसंदीदा सुविधाएं पेश करेगा।

एक्सिस बैंक के अध्यक्ष और प्रमुख – डिजिटल व्यवसाय और परिवर्तन (डिजिटल बिज़नेस एवं ट्रांसफॉर्मेशन), श्री समीर शेट्टी ने इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमने बैंक में, एक्सिस 2.0 को एक डिजिटल बैंक के रूप में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा था। यह यात्रा ग्राहक को, हर संवाद और निर्णय के केंद्र में रखकर पूरी की गई। यह हमारे सभी ग्राहक संवाद, उत्पाद डिज़ाइन और प्रक्रिया नवोन्मेष की पहल का हिस्सा है। हम लगातार डिजिटल-फर्स्ट उत्पादों में निवेश कर रहे हैं, जो मौजूदा बैंक ग्राहकों के साथ-साथ, नए ग्राहकों के लिए भी पेशकशों को नया स्वरूप प्रदान करते हैं। एक्सिस 2.0, अब ‘ओपन बाय एक्सिस बैंक’ है और हम इसके तहत व्यक्तिगत ज़रूरत तथा अलग-अलग ज़रूरतों के मुताबिक, परेशानी मुक्त ग्राहक अनुभव प्रदान करना जारी रखेंगे।”

श्री शेट्टी ने कहा, “ओपन बाय एक्सिस में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हो रही है, जिससे मासिक स्तर पर ~1.3 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ता और लगभग ~84 लाख गैर-एक्सिस बैंक ग्राहक जुड़े हुए हैं। गूगल प्लेस्टोर पर 4.8 की रेटिंग के साथ, बैंक डिजिटल बैंकिंग क्षेत्र में शीर्ष कंपनियों में से एक बना हुआ है। हमारा पावर-पैक मोबाइल ऐप ‘ओपन बाय एक्सिस बैंक’ 250+ बैंकिंग सेवाओं के साथ सभी डिजिटल बैंकिंग ज़रूरतों के लिए वन-स्टॉप समाधान है।”

एक्सिस बैंक के मुख्य विपणन अधिकारी, अनूप मनोहर ने घोषणा पर के बारे में कहा, “यह एक्सिस बैंक की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डिजिटल भविष्य में विकास और अनुकूलन जारी रखेंगे, जिसमें ‘दिल से ओपन’ होने की हमारी मूल धारणा  रोशनी दिखाती रहेगी और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि हमारी पेशकशें अत्याधुनिक हों और विश्वास पर आधारित हों तथा ये जानी-पहचानी (फेमिलियारिटी) हो, जिसकी उम्मीद हमारे ग्राहक हमसे करते हैं।”

उत्कृष्टता के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता केवल उसकी सेवाओं तक ही सीमित नहीं है। सितंबर 2023 तक, ‘ओपन बाय एक्सिस बैंक‘ ने एक लाख से अधिक रिव्यू के साथ मार्केट कैप के हिसाब से वैश्विक स्तर पर शीर्ष 500 बैंकों के बीच प्ले स्टोर पर सबसे अधिक रेटिंग वाले मोबाइल बैंकिंग ऐप होने का गौरव प्राप्त किया है। एक्सिस बैंक ‘ओपन‘ के अपने ब्रांड सिद्धांतों पर लगातार मज़बूती हासिल करते हुए, आज के तेज़ी से विकसित हो रहे बैंकिंग परिदृश्य में, विशिष्ट और बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करने के अपने वादे को दोहरा रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »