NEW English Version

शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ में जल्द ही जूली जासूस के रूप में होगी अभिनेत्री अर्शी खान की एंट्री

शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो, श्रवणी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और जल्द इस शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है जो दर्शकों को जोड़े रखेगा। खबर यह है कि शो में जल्द ही अभिनेत्री अर्शी खान की एंट्री होने वाली है, जो अपने किरदार से शो में बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आएंगी। लीप के बाद शो की कहानी में कई ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। 

एक ओर जहां दर्शकों ने शिवांश (मोहित सोनकर द्वारा अभिनीत किरदार) को श्रवणी (सोनल खिलवानी द्वारा अभिनीत किरदार) के साथ शादी के बंधन में बंधते हुए देखा, जो उसके परिवार से बदला लेना चाहते हैं, जिसे वह पिता की मौत का मानते हैं। वहीं इन दोनों की केमिस्ट्री को लेकर भी दर्शक बहुत उत्सुक हैं। 

आपको बता दें कि अर्शी खान का शो में जूली जासूस के रूप में परिचय होगा, जिसे भानु (श्रवणी के ताऊ जी) ने श्रवणी और शिवांश की शादी के आसपास के रहस्य को उजागर करने के लिए काम पर रखा है और साथ ही शिवांश, श्रवणी को क्यों परेशान कर रहा है इस बात का जवाब भी यह जासूस ही खोजेंगी। ऐसे में जूली को एक लंबे समय से छिपे रहस्य का खुलासा करते हुए देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

अपनी एंट्री को लेकर उत्साहित, अभिनेत्री अर्शी खान कहती हैं, “मैंने हमेशा मजबूत किरदार निभाए हैं और जूली इनसे बिलकुल अलग नहीं है। वह तेज-तर्रार और पूरी तरह से आकर्षक है। लेकिन जो बात वास्तव में जूली को अलग करती है, वह ये है कि यह किरदार मुझसे काफी मिलता-जुलता है। वह ‘अवाम की जान’ है, जो अपने करिश्माई व्यक्तित्व से पुरुषों के दिलों को लुभाती है। दर्शकों को एक आनंददायक अनुभव मिलने वाला है क्योंकि उन्हें जूली और उसके अनूठे आकर्षण से प्यार हो जाएगा।”

अर्शी खान जूली जासूस के रूप में पर्दे पर अपना करिश्मा दिखाने के साथ, यह शो दर्शकों को भावनाओं, रहस्य और ड्रामे के एक रोलर कोस्टर पर ले जाने का वादा करता है जो आपको इस कहानी से बांधे रखेगा। ‘श्रवणी’ के इस रोमांचक अध्याय को देखने से न चूकें, जहां प्यार, बदला और रहस्य एक अविस्मरणीय देखने का अनुभव बनाते हैं! 

देखिए ‘श्रवणी’ शो, हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे केवल, शेमारू उमंग पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »