NEW English Version

जनता की सहूलियत के लिये नगर आयुक्त का सराहनीय कदम-संभव जनसुनवाई में पब्लिक की सुनवाई होगी और बेहतर

सम्भव जनसुनवाई में पब्लिक से ज्यादा पार्षदो के आने व पार्षदों की जनहित समस्याओं पर त्वरित समाधान के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पार्षद कुलदीप पाण्डे के  सुझाव पर अमल करते हुये नगर निगम के सभी 4 जोन के पार्षद वार्डो में स्थानीय पार्षदों की मौजूदगी में  सप्ताह में दो दिन बुधवार व गुरुवार को रिजर्व करते हुए अलग से बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है ताकि पार्षदों की जनहित समस्याओं को सघनता से सुना और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हो सके।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया कि बुधवार को जोन-1 मे वार्ड 59 वार्ड 80 वार्ड 85 वार्ड 64 वार्ड 73 वार्ड 75 वार्ड 65 वार्ड 79 वार्ड 90 वार्ड 70 वार्ड 48 वार्ड 24 वार्ड 45 वार्ड 46 वार्ड 52 वार्ड 63 वार्ड 81 वार्ड 49 वार्ड 55 वार्ड 61 वार्ड 74 वार्ड 88 समेत कुल 21 पार्षद वार्ड है व जोन-2 मे वार्ड 1 वार्ड 25 वार्ड 33 वार्ड 36 वार्ड 38 वार्ड 41 वार्ड 53 वार्ड 57 वार्ड 58 वार्ड 67 वार्ड 76 वार्ड 82 वार्ड 03 वार्ड 09 वार्ड 12 वार्ड 22 वार्ड 07 वार्ड 17 वार्ड 18 वार्ड 28 वार्ड 60 वार्ड 62 वार्ड 01 वार्ड 05 समेत कुल 24 पार्षद वार्ड है। गुरुवार को जोन-3 मे वार्ड 27 वार्ड 20 वार्ड 13 वार्ड 39 वार्ड 84 वार्ड 47 वार्ड 72 वार्ड 04 वार्ड 43 वार्ड 16 वार्ड 23 वार्ड 50 वार्ड 06 वार्ड 29 वार्ड 35 वार्ड 51 वार्ड 66 वार्ड 68 वार्ड 77 वार्ड 83 वार्ड 86 वार्ड 89 वार्ड 21 वार्ड 44 वार्ड 06 समेत कुल 25 पार्षद वार्ड है व जोन-4 मे वार्ड 08 वार्ड 15 वार्ड 31 वार्ड 37 वार्ड 42 वार्ड 56 वार्ड 69 वार्ड 71 वार्ड 78 वार्ड 10 वार्ड 37 वार्ड 02 वार्ड 11 वार्ड 14 वार्ड 32 वार्ड 40 वार्ड 54 वार्ड 30 वार्ड 19 वार्ड 34 वार्ड 26 समेत कुल 20 पार्षद वार्ड है की बैठक होंगी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि पार्षदों की जनहित समस्याओं पर त्वरित एक्शन व समयान्तर्गत निस्तारण को देखते हुये  पार्षदों के साथ जोन वाइज मिनी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ताकि  पार्षदों के जनहित सुझावों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हो सके इसके लिए सप्ताह में बुधवार व गुरुवार का दिन निर्धारित किया गया है बुधवार को जोन 1 व 2 गुरुवार को 3 व 4 ज़ोन के पार्षदो के साथ सुबह 9 से 11 बजे बैठक की जायेगी।

महापौर प्रशांत सिंघल  ने कहा पार्षदों की जनहित समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही व समस्याओं को संक्षेप में जानने के लिये ज़ोन वाइज़ बैठक का सराहनीय कदम है इन बैठकों के जरिए पार्षदों की जनहित समस्याओं को संक्षेप में सुना जा सकेगा और गुणवत्ता पूर्वक समाधान हो सकेगा जिससे आम पब्लिक को काफी राहत मिलेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »