NEW English Version

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का पहला कदम

इंदौर: इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेस (आईआईडीएस) की बीडीएस की 2023 बैच का ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर नए छात्रों व उनके अभिभावकों को स्वागत संस्थान द्वारा किया गया। इंडेक्स समूह संस्थान,मालवांचल यूनिवर्सिटी की ओर से इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,मालवांचल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति डॅा.संजीव नारंग,डायरेक्टर आर एस राणावात ने सभी छात्रों को बधाई दी।

आईआईडीएस के डीन डॅा.सतीश करंदीकर ने  कहा कि नए छात्रों के लिए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का पहला कदम है। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी ताकि वह अपने परिवार और संस्थान को सम्मान दिला सकें। आईआईडीएस द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की, जिसने इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेस को देश के सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॅालेजों में से एक बनाया है। इसमें मैनेजमेंट और अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है।इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दी । 

आईआईडीएस वाइस डीन डॅा.रौली अग्रवाल ने  संस्थान के मार्गदर्शक सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि कैसे यह संस्थान अन्य संस्थानों से अलग है।उन्होंने  नए छात्रों को इंडेक्स समूह संस्थान,मालवांचल यूनिवर्सिटी के सभी परिसरों और विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने बीडीएस में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों को संस्थान के इतिहास और उपलब्धियों से अवगत कराया। माता-पिता के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी किया गया। जहाँ प्रत्येक छात्र ने अपनी रूचि के विषय के बारे में संक्षिप्त चर्चा के साथ अपना परिचय दिया। इस अवसर पर डॅा.राजीव श्रीवास्तव, डॅा.सुपर्णा गांगुली, डॅा.धीरज शर्मा, अमिता सिंह, डॅा.राजेंद्र सिंह, डॅा.मनीष गुप्ता सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »