NEW English Version

एक एक पार्षद से नगर आयुक्त ने जाना साफ सफाई लीकेज और स्ट्रीट लाइट का हाल-जवाहर भवन में पार्षदों से रूबरू हुए नगर आयुक्त

नगर निगम में रोजाना आने वाली पब्लिक की समस्याओं के निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने बुधवार से क्षेत्रीय पार्षदों के साथ अलग से बैठक करने की पहल के क्रम में सुबह 9:00 से 11:30 तक जवाहर भवन में पार्षदों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

बैठक में कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई पुलिया निर्माण सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ाने प्रत्येक वार्ड में एक सफ़ाई सुपरवाइजर की तैनाती नाली खड़ंजे की मरम्मत अतिक्रमण हटाने नगर निगम संपत्तियों की निगरानी ईईएसएल कंपनी की कार्यशैली में सुधार, लीकेज और गंदे पानी आने की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

नगर आयुक्त ने पार्षदों को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए कहा इस पहल की पहली संवाद बैठक में आए जनहित सुझाव और समस्याओं पर गुणवत्ता पूर्वक और समय अंतर्गत निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता के लिए सभी अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि पार्षदों के प्रार्थना पत्र और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समय अंतर्गत प्रत्येक दशा में निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में नगर आयुक्त ने पेयजल आपूर्ति और लीकेज मरम्मत के लिए समय से और रोस्टर के अनुसार पार्षद वार्ड में जलकल विभाग द्वारा टीम नहीं भेजने पर नाराजगी जताते हुए जीएम जल को एक हफ्ते में सुधार और इसकी रोजाना मॉनिटरिंग करने के लिए अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया को निर्देश दिये।

बैठक में नगर आयुक्त ने सभी अधीनस्थों को सभी सम्मानित पार्षदों के मोबाइल नंबर अपने मोबाइल में सेव करने और प्रत्येक दशा में फोन रिसीव करने की हिदायत दी उन्होंने यह भी कहा की फोन नहीं उठाने वाले अधिकारी जल्द उनके रडार पर आएंगे

नगर आयुक्त ने जलकल विभाग और निर्माण विभाग में पार्षदों की जनहित समस्याओं के लिए प्रशासनिक कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक और तेज़ गति से करने के लिए दोनों अपर नगर आयुक्त को दी अहम जिम्मेदारी देते हुए अपर नगर आयुक्त-1 को निर्माण कार्य-अपर नगर आयुक्त-2 को जलकल विभाग की जिम्मेदारी सौपी।

नगर आयुक्त ने पार्षदों को भरोसा दिलाते हुए उन्हें आश्वासन दिया की इस बैठक में आई हर एक समस्या का समय अंतर्गत निस्तारण करना हर एक अधिकारी का दायित्व है इस दायित्व में अगर कहीं कोई लापरवाही होती है तो तो उनके द्वारा सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

आज बैठक मे मंचासीन नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया, राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद मुख्य अभियंता यांत्रिक मनोज कुमार प्रभात

माननीय पार्षद वार्ड 52 से नईम अहमद वार्ड 75 सबा खान के प्रतिनिधि वार्ड 6 रीनू सैनी वार्ड 9 लाल सिंह वार्ड 28 पवन गुप्ता वार्ड 60 राजबहादुर वार्ड 14 दिनेश जादौन वार्ड 11 पार्वती देवी वार्ड 15 केला देवी वार्ड 22 हरिओम कुमार वार्ड 12 विनेश देवी वार्ड 36 स्नेह सिंह वार्ड 3 सुमन देवी 40 हितेश कुमारी 38 स्वर्णलता 20 करन 81 नदीम खान 54 संजीव कुमार 67 संजय पंडित आदि पार्षद मौजूद रहे 

सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर योगराज सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह जेई संजय कुमार जेडएसओ दलवीर सिंह सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »