NEW English Version

नगर आयुक्त का वादा भव्य होगी रामबारात और सरयू पार लीला के इंतजाम-श्री रामलीला गौ सेवा कमेटी संग नगर आयुक्त ने राम बारात शोभायात्रा के रूट पर देखी नगर निगम की व्यवस्थाएं

अलीगढ़ में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के तहत 12 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली परंपरागत राम बारात और सरयू पार लीला को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने श्री रामलीला गौ सेवा समिति के अध्यक्ष विमल अग्रवाल और निगम अधिकारियों के साथ राम बारात के रूट का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को राम बारात के प्रारंभ होने से खत्म होने तक निर्धारित सेक्टर वाइज तैनात रहने के निर्देश दिए।

बुधवार सवेरे सवेरे नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ  रामबारात रूट टीकाराम मन्दिर समद रोड से अतरौली अडडा से देवेत्र हाॅस्पीटल से विष्णुपुरी बजरिया, सुदामापुरी, गुरूद्वारा रोड, छर्रा अडडा पुल के ऊपर से होकर रामलीला ग्राउण्ड का निरीक्षण करते हुए शोभा यात्रा के मार्ग पर साफ सफाई पैच वर्क गड्डा मुक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता पर अगले 8 घंटे में पूरा करने के निर्देश नगर आयुक्त ने श्री रामलीला गौ सेवा समिति के अध्यक्ष विमल अग्रवाल को पूर्ण आश्वासन दिया राम बारात और सरयू पार लीला पर नगर निगम परंपरागत भव्य इंतजाम करेगा।

नगर आयुक्त ने पार्षद वार्ड 61 और 33 में क्षेत्रीय पार्षदों के साथ उनके वार्ड में पैदल मार्च करते हुए साफ सफाई जल निकासी पेयजल आपूर्ति और वार्ड में पब्लिक की समस्याओं के बारे में क्षेत्रीय जनता से संवाद किया।

नगर आयुक्त ने बताया कि रामलीला महोत्सव अवधि और दशहरा के अवसर पर निकलने वाली सभी शोभा यात्रा के 04 सेक्टरों में 04 नोडल अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, महाप्रबंधक जल, मुख्य अभियन्ता, प्रभारी लाइट सहित 45 अधिकारी/कार्मिकों सहित 520 सफाई कर्मचारियों की 80 क्यूक एक्शन टीमें रहेगी।

नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य अभियंता यांत्रिक मनोज प्रभात नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी  सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »